फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Husband beats wife when she asked for phone to call her parents, slaps commission agent

Moradabad News: मायके काॅल करने के लिए मांगा फोन तो पति ने पीटा, उधार दिए रुपये मांगने पर आढ़ती को मारे थप्पड़

Sat, 12 Oct 2024 01:48 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 12 Oct 2024 01:48 PM IST
सार

मुरादाबाद में पत्नी ने पति से मायके में बात करने के लिए मोबाइल मांगा तो दोनों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि गुस्से में आकर पति ने पत्नी को पीट दिया। दूसरी तरफ से उधार के रुपये वापस मांगने पर आढ़ती से मारपीट की गई। पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Moradabad: Husband beats wife when she asked for phone to call her parents, slaps commission agent
मझोला थाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कटघर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने मायके वालों को कॉल करने के लिए पति से मोबाइल मांगा तो उसने मारपीट कर दी। पीड़िता ने आरोपी पति, ससुर और देवर के खिलाफ केस दर्ज कराया है। कटघर के पीतल बस्ती बलदेवपुरी निवासी सलोनी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 10 अक्तूबर को उसने अपने पति विशाल वर्मा से मायके वालों से बात करने के लिए मोबाइल मांगा था।

विज्ञापन


लेकिन पति ने बात कराने से मना कर दिया। इसके बाद ससुर से मोबाइल लेकर अपने मां-बाप से बात की। आरोप है कि इसके बाद पति, ससुर और देवर ने उसके साथ मारपीट की, जिसमें वह घायल हो गई। कटघर थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। 

विज्ञापन

उधार दिए रुपये मांगने पर आढ़ती को पीटा

मझोला थाना क्षेत्र स्थित मंडी समिति में उधार के रुपये वापस मांगने पर आढ़ती को पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने इस मामले में दो नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। मूंढापांडे थाना क्षेत्र के बूजपुर मान निवासी किशनपाल ने बताया कि मंडी समिति में वह आढ़ती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


9 अक्तूबर की सुबह वह नारियल बेच रहे थे। इसी दौरान वहां गढ़ भटावली निवासी मयंक, जगत उर्फ राकेश अपने अन्य साथी के साथ आ गए। इस दौरान उन्होंने नारियल खरीदने की बात कही। किशनपाल ने खरीदे गए नारियल के बकाया 86,000 रुपये मांगे तो आरोपी भड़क गए। उन्हें धमकी दी कि मंडी में नारियल बेचना है तो हर सप्ताह 2000 रुपये देने होंगे। 

जमीन के विवाद में दो पक्ष आए आमने-सामने

छजलैट थाना क्षेत्र के गांव सराय खजूर निवासी मुंसफ, तकसीर और मोहम्मद आलम के बीच आबादी की तीन बीघा भूमि को लेकर विवाद चला आ रहा है। मुंसफ और तकसीर का कहना है कि तहसील प्रशासन ने विवादित भूमि की नापतौल कर हद लगवा दी थी। जिन्हें दूसरे पक्ष ने उखाड़ कर गायब कर दिया है, शिकायत करने पर विपक्षी मारपीट पर उतारू हो गए।



वहीं मोहम्मद आलम ने दूसरे पक्ष द्वारा जमीन पर जबरन कब्जा करने का आरोप लगाया है। शुक्रवार को दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed