Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   moradabad husband attacks wife blade in laws house wife injured

पति ने काटी पत्नी की गर्दन: फरहीन की न सुनते ही खौल गया तौकीर का खून, ब्लेड से गले पर वार; फिर खुद को दी सजा

Sat, 07 Nov 2026 08:28 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Published by: विकास कुमार Updated Sat, 07 Nov 2026 08:28 PM IST
सार

पति तौकीर पीतल फर्म में पॉलिश का काम करता है। उसने करीब आठ साल पहले नागफनी के बंगला गांव निवासी फरहीन से प्रेम विवाह किया था। दंपती के चार बच्चे हैं। घायल महिला ने पुलिस को बताया कि करीब 15 दिन पहले उसे और उसके चारों बच्चों को उसके मायके में पति ने छोड़ दिया था। इसके बाद पति दिल्ली में काम करने की बात कहकर चला गया था। 

विज्ञापन
moradabad husband attacks wife blade in laws house wife injured
पत्नी फरहीन और पति तौकीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के मुरादनगर स्थित नागफनी के बंगला गांव दसवां घाट में मायके में रह रही फरहीन (26) पर शनिवार की दोपहर करीब दो बजे उसके पति तौकीर (26) ने शराब पीने को लेकर हुए विवाद में ब्लेड से हमला कर दिया। तौकीर ने फरहीन की गर्दन काट दी। इसके बाद उसने अपनी भी गर्दन रेत ली। 

विज्ञापन
Trending Videos

तौकीर नशा करने के बाद करता था झगड़ा
फरहीन की चीख पुकार सुनकर आस-पड़ोस के लोग और उसके मां-बाप आ गए। इसके बाद दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां फरहीन ने पुलिस को बताया कि उसका पति नशा कर-कर घर में झगड़ा करता था। इसी बात को लेकर शनिवार को भी विवाद हुआ था। पुलिस घटना की तह तक जाने का प्रयास कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आठ साल पहले की थी लव मैरिज
एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि कटघर के करूला निवासी तौकीर पीतल फर्म में पॉलिश का काम करता है। उसने करीब आठ साल पहले नागफनी के बंगला गांव निवासी फरहीन से प्रेम विवाह किया था। दंपती के चार बच्चे हैं। घायल महिला ने पुलिस को बताया कि करीब 15 दिन पहले उसे और उसके चारों बच्चों को उसके मायके में पति ने छोड़ दिया था। इसके बाद पति दिल्ली में काम करने की बात कहकर चला गया था। पांच दिन पहले तौकीर दिल्ली से वापस आ गया था। इसके बाद से वह महिला पर दबाव बना रहा था कि वह करूला में चले लेकिन पति के शराब पीकर आए दिन झगड़ा करने से तंग आकर वह अपने मायके में ही रह रही थी। 

विज्ञापन

फरहीन ने कर दिया था तौकीर के साथ जाने से इनकार
शनिवार की दोपहर तौकीर फरहीन के मायके में पहुंच गया। उस वक्त फरहीन के मां-बाप और चारों बच्चे घर से बाहर थे। महिला का दावा है कि इसी दौरान तौकीर ने उससे फिर से झगड़ा शुरू कर दी। महिला ने उसके साथ जाने से इनकार किया तो गाली-गलौज करने लगा और जान से मारने की धमकी दी। फरहीन घरेलू काम में व्यस्त हो गई। इसी दौरान तौकीर ने उसकी गर्दन पर ब्लेड से हमला कर लहूलुहान कर दिया। इसके बाद आरोपी ने अपनी गर्दन पर भी ब्लेड से हमला कर दिया। 

तौकीर की हालत गंभीर
महिला की चीख पुकार सुनकर आस-पड़ोस के लोग और फरहीन के मां-बाप भी गए। इसके बाद परिजन दोनों को जिला अस्पताल ले गए। सूचना मिलने पर सीओ कोतवाली और थाना प्रभारी मनीष सक्सेना भी आ गए। उन्होंने परिवार के लोगों से पूछताछ की। डॉक्टरों ने तौकीर की हालत गंभीर होने पर उसे रेफर कर दिया। उसे टीएमयू में भर्ती कराया गया है। फरहीन बोल पा रही है जबकि तौकीर बेहोश है।

पुलिस का बयान
एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि तौकीर के परिवार के लोगों को सूचना दे दी गई है। भाई और मां दिल्ली में रहते हैं। वह मुरादाबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed