फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Human Rights Commission took cognizance of the case of girl child's fetus in the hospital

Moradabad: अस्पताल में बच्ची के भ्रूण मामले का मानव अधिकार आयोग ने लिया संज्ञान, डीएम-एसएसपी से मांगी रिपोर्ट

Fri, 21 Jun 2024 05:16 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 21 Jun 2024 05:16 PM IST
सार

मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भ्रूण मिलने के मामले का उत्तर प्रदेश मानव अधिकार आयोग ने संज्ञान लिया है। आयोग के सदस्य ने जिलाधिकारी और एसएसपी को पत्र लिखकर रिपोर्ट पेश करने को कहा है। पुलिस अबतक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं कर पाई है। 

विज्ञापन
Moradabad: Human Rights Commission took cognizance of the case of girl child's fetus in the hospital
अमर उजाला में प्रकाशित खबर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल के टॉयलेट में मिले बच्ची के भ्रूण मामले में उत्तर प्रदेश मानव अधिकार आयोग ने संज्ञान लिया है। आयोग के सदस्य बृज भूषण ने मुरादाबाद के डीएम और एसएसपी को पत्र लिखकर दो सप्ताह में पूरे मामले की जांच करा कर रिपोर्ट पेश करने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


आयोग ने लिखा है कि ये कृत्य मानव अधिकार के हनन का प्रत्यक्ष उदाहरण है। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में कांठ रोड स्थित साहू रामेश्वर सरन कोठीवाल अस्पताल (एसआरएसके अस्पताल) के टॉयलेट में 4 से 5 माह की बच्ची का भ्रूण मिला था। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की थी।
विज्ञापन


इसके अलावा पुलिस ने अस्पताल के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली थी। जिसके जरिए एक महिला को अस्पताल में आते और जाते हुए देखा गया था। 15 जून के अंक में अमर उजाला ने इस तस्वीर के रंग हटाए गए हैं, क्योंकि कहानी बड़ी बदरंग है...शीर्षक से खबर प्रमुखता से प्रकाशित की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में उत्तर प्रदेश मानव अधिकार आयोग के सदस्य बृज भूषण ने संज्ञान लिया है। उन्होंने डीएम और एसएसपी को पत्र भेजा है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि ये कृत्य मानव अधिकार के हनन का प्रत्यक्ष उदाहरण है। इसे स्वप्रेरणा से संज्ञान में लेना  उचित है।


उन्होंने डीएम और एसएसपी को आदेशित किया है कि इस मामले में दो सप्ताह में जांच कराकर उसकी रिपोर्ट आयोग में पेश करें। दो जुलाई को इस मामले में रिपोर्ट के साथ पेश हों। 

अब तक नहीं पकड़े गए बच्ची का भ्रूण फेंकने वाले

कांठ रोड स्थित एसआरएसके अस्पताल के टॉयलेट में शुक्रवार सुबह 11 बजे बच्ची का भ्रूण मिला था। पुलिस ने फुटेज खंगाली थी। जिसमें एक महिला आते और जाते हुए दिखाई थी लेकिन चार दिन बीतने के बाद भी पुलिस अब तक उस महिला तक नहीं पहुंच पाई है।

सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर का कहना है कि महिला की तलाश में पुलिस टीम लगी है। जल्द ही महिला और मामले में जुड़े अन्य लोगों को पकड़ा जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed