फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad Hindi News Married woman committed suicide by hanging

Moradabad: विवाहिता ने फंदे पर लटक कर की आत्महत्या, पति समेत चार के खिलाफ दहेज हत्या में केस दर्ज

Tue, 03 Jan 2023 07:03 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 03 Jan 2023 07:03 PM IST
सार

सीओ सिविल लाइंस अनूप सिंह ने बताया कि मृतका के भाई विपिन की तहरीर पर आरोपी शुभम, उसके पिता बलवीर यादव, सास विमला यादव, देवर दीपक यादव के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
Moradabad Hindi News Married woman committed suicide by hanging
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

डॉ. बीआर आंबेडकर पुलिस अकादमी के कर्मचारी आवास में विवाहिता ने फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली। ससुराल वाले जिंदगी की आस में उसे निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। विवाहिता के भाई ने पति समेत चार के खिलाफ दहेज हत्या में रिपोर्ट दर्ज कराई है। मंगलवार शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लटकने से मौत होने की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन


मूंढापांडे के नरूखेड़ा निवासी तेजपाल सिंह मझोला थानाक्षेत्र के एकता कॉलोनी निवासी में परिवार के साथ रहते हैं। वह निर्यात फर्म में सिक्योरिटी गार्ड हैं। उन्होंने अपनी बेटी प्रीति(22) की शादी डॉ. बीआर आंबेडकर पुलिस अकादमी में नलकूप ऑपरेटर के पद पर तैनात बलवीर यादव के बेटे शुभम के साथ की थी। शुभम कार चालक है। मंगलवार सुबह करीब छह बजे प्रीति साड़ी के सहारे बाथरूम में बल्ली से लटकी हुई थी। परिजन प्रीति को फंदे से उतारकर निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर तेजपाल सिंह और उनके बेटे विपिन व पवन भी अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस अस्पताल पहुंची शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। जिसमें लटकने से मौत होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन


सीओ सिविल लाइंस अनूप सिंह ने बताया कि मृतका के भाई विपिन की तहरीर पर आरोपी शुभम, उसके पिता बलवीर यादव, सास विमला यादव, देवर दीपक यादव के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। विवेचना और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कल टांग टूटने की दी थी जानकारी
प्रीति के भाई विपिन ने पुलिस को बताया कि सोमवार को उनके बहनोई ने उन्हें सूचना दी थी कि उनकी बहन प्रीति की टांग टूट गई है। विपिन ने पुलिस अकादमी जाकर देखा तो प्रीति ठीक थी। इस मजाक को लेकर विपिन की शुभम से कहासुनी भी हुई थी। इसके बाद वह अपने घर चला गया था। मंगलवार सुबह फिर से शुभम ने फोन किया और बताया कि उनकी बहन ने फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली है। विपिन ने बताया कि उन्होंने सोचा कि शायद फिर से शुभम ने मजाक किया है। फिर भी विपिन ने अपने छोटे भाई को पुलिस अकादमी में भेज दिया था, जहां जाकर पता चला कि ससुराल वाले प्रीति को अस्पताल ले गए है। इसके बाद विपिन और उसके पिता व अन्य लोग भी अस्पताल पहुंच गए। तब तक प्रीति की मौत हो चुकी थी। विपिन का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसकी बहन को ससुराल में दहेज के लिए परेशान किया जा रहा था। दहेज के लिए ही प्रीति की हत्या की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed