फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   moradabad highly polluted comparetivly national capital

लाल रंग के पार पहुंचा मुरादाबाद का प्रदूषण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
moradabad highly polluted comparetivly national capital
मुरादाबाद। सर्दी की आहट होते ही प्रदूषण के मामले में मुरादाबाद ने देश की राजधानी को भी पछाड़ दिया है। दो दिन पहले तक नारंगी निशान तक रहने वाला प्रदूषण का स्तर लाल निशान को भी पार कर गया है। सोमवार को मुरादाबाद का वायु गुणवत्ता सूचकांक 302 पहुंच गया तो दिल्ली का 292 एक्यूआई ही रहा। जबकि लखनऊ का वायु प्रदूषण तिहाई पर 100 एक्यूआई दर्ज किया गया। वहीं, प्रदूषित शहरों में गिने जाने वाले गुरुग्राम में भी एक्यूआई 261 दर्ज किया गया। यह स्तर स्वस्थ व्यक्ति की सेहत के लिए भी खतरा है।
विज्ञापन

मानसून के समय तक स्वच्छ सांसों वाले मुरादाबाद में दशहरा बीतते ही हवा में प्रदूषण का जहर घुलना शुरू हो गया है। दिन भर प्रदूषित हवा का स्तर 269 से 299 एक्यूआई का रहा। रात आठ बजते ही यह स्तर 302 पहुंच गया। पीएम 10 का स्तर पीला और नारंगी था, जबकि पीएम 2.5 का औसत स्तर 302, न्यूनतम 202 और अधिकतम 359 तक रहा। यह स्तर ज्यादातर समय लाल रंग के पार ही रहा। क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण अजय कुमार शर्मा का कहना है कि प्रदूषण के कारकों में वृद्धि नहीं हुई है। मौसम इसका कारण है। अभी तापमान की कमी और आर्द्रता की गिरावट आ रही है। इस बार सर्दी पहले शुरू गई है, इसलिए वायु गुणवत्ता सूचकांक बढ़ रहा है। वायु प्रदूषण के एक्शन प्लान को सख्ती से लागू करवाया जाएगा, ताकि प्रदूषण का स्तर न्यूनतम रखा जा सके।
विज्ञापन

एक्यूआई रंग रीमार्क स्वास्थ्य पर प्रभाव
0-50 हरा अच्छी बहुत कम प्रभावित
51-100 हल्का हरा संतोषजनक संवेदनशील व्यक्तियों को सांस की हल्की परेशानी
101-200 पीला मध्यम अस्थमा और हृदय रोगियों को सांस में परेशानी
201-300 नारंगी खराब लंबे समय तक जोखिम लेने पर सांस लेने में तकलीफ
301-400 लाल बहुत खराब लंबे समय तक संपर्क में रहनेपर सांस की बीमारी
401-500 मैरून गंभीर स्वस्थ लोगों को प्रभावित करता है
आठ अक्तूबर से 14 तक का वायु गुणवत्ता सूचकांक
तारीख मुरादाबाद लखनऊ दिल्ली
08 139 173 135
09 182 204 182
10 192 111 234
11 190 126 ----
12 264 85 267
13 280 94 329
14 302 100 292
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed