फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Her leg and arm bones were broken; Nazreen was beaten up before being pushed off roof

Moradabad: टूट गई थी पैर और हाथ की हड्डी, छत से धक्का देने से पहले नाजरीन से हुई मारपीट, हत्या में चार पर केस

Fri, 26 Dec 2025 06:13 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 26 Dec 2025 06:13 PM IST
सार

मझोला थाना क्षेत्र में दहेज की मांग पूरी न होने पर नाजरीन की हत्या किए जाने की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई है। पुलिस ने उसके पति और ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। 

विज्ञापन
Moradabad: Her leg and arm bones were broken; Nazreen was beaten up before being pushed off roof
मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मझोला थाना क्षेत्र में दहेज के खातिर मौत के घाट उतारी गई नाजरीन को छत से धक्का देने से पहले उसके साथ मारपीट की गई थी। उसके शरीर में चोटों के कई निशान मिले हैं। इसके अलावा छत से गिरने से उसके पैर व हाथ की हड्डी टूट गई और सिर में गहरी चोट लगने से उसकी मौत हुई है।

विज्ञापन


गुरुवार को हुए पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई है। थाना कुंदरकी क्षेत्र के गांव बाकीपुरा निवासी शकीला ने बेटी नाजरीन की शादी, दो साल पहले जयंतीपुर निवासी आफताब से की थी। दिनों बाद ही पति और ससुरालियों ने विवाहिता को दहेज के लिए परेशान करना शुरू कर दिया। दहेज में कार की मांग करने लगे।
विज्ञापन


आरोप है कि बीते मंगलवार की रात फिर से दहेज की मांग की गई। मना करने पर लोहे के सरियों से पीटा और इसके बाद छत से धक्का दे दिया। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो घायल को अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सक ने देखते ही मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को सुबह घटना की जानकारी मायके वालों को लगी। जब मायके वाले बेटी के ससुराल पहुंचे तो आरोपी शव को छोड़कर घर से फरार हो गए। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने इस मामले में दहेज हत्या में पति व ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। गुरुवार को पुलिस ने नाजरीन के शव का पोस्टमार्टम कराया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नाजरीन के शरीर पर कई चोटों के गहरे निशान मिले। इतना ही नहीं उसके पैर व हाथ की हड्डी भी टूटी पाई गई और सिर में चोट लगने से उसकी मौत की पुष्टि हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव उसके मायके वालों के हवाले कर दिया।

Trending Videos

छत से धक्का देकर महिला की हत्या में पति समेत चार के खिलाफ प्राथमिकी
मझोला क्षेत्र के जयंतीपुर में छत से धक्का देकर महिला की हत्या करने वाले पति समेत चार लोगों पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। उधर, बृहस्पतिवार आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि महिला के हाथ पैर और सिर की हड्डियां टूट गई थी। सिर की चोट लगने से उसकी मौत होने की पुष्टि हुई है।

कुंदरकी क्षेत्र के बाकीपुरा निवासी शकीला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसने अपनी बेटी नाजरीन की शादी दो साल पहले मझोला थाना क्षेत्र में जयंतीपुर निवासी शरीफ के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही आरोपी पति और उसके परिजन दहेज के लिए नाजरीन को परेशान कर रहे थे।

कई बार समझाने के बाद परिजन और ससुराल वाले नहीं माने। आरोप है कि मंगलवार की रात आरोपी पति और ससुराल ने नाजरीन पर फिर से दबाव बनाया कि वह अपने मायके से दहेज लेकर आए। नाजरीन ने विरोध किया तो लोहे की रॉड से उस पर हमला कर घायल कर दी। इसके बाद आरोपियों ने उसे छत से धक्का दे दिया।

शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो घायल को अस्पताल ले गए जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया था। सीओ सिविल लाइंस कुलदीप गुप्ता ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति शरीफ, ससुर इस्लाम, सास यासमीन और ननद के खिलाफ दहेज हत्या में प्राथमिकी दर्ज की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed