{"_id":"5f4a32bb8ebc3e294b1b5ae1","slug":"moradabad-health-dept-interview-in-vikas-bhawan-no-social-distancing-maintained-by-candidates","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: मुरादाबाद में साक्षात्कार देने पहुंचे सैकड़ों लोग, सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ी धज्जियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: मुरादाबाद में साक्षात्कार देने पहुंचे सैकड़ों लोग, सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ी धज्जियां
Sat, 29 Aug 2020 04:25 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sat, 29 Aug 2020 04:25 PM IST
विज्ञापन
विकास भवन में लोगों की भीड़
- फोटो : ANI
एक तरफ उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है, वहीं दूसरी ओर भविष्य की चिंता में डूबे लोग करियर के लिए जिंदगी दांव पर लगाने से भी पीछे नहीं हट रहे हैं। शुक्रवार को मुरादाबाद में हुए एक साक्षात्कार में ऐसा ही एक चौंकाने का वाला दृश्य नजर आया।
विज्ञापन
मुरादाबाद विकास भवन में शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग में कुछ पदों के लिए साक्षात्कार होना था। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ती नजर आईं। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में लोग इंटरव्यू देने पहुंचे।
विज्ञापन
सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों के पालन को लेकर प्रशासन भी व्यवस्था संभालने में नाकाम रहा। साक्षात्कार देने आए लोगों के लिए पहले से कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई थी, जिसके कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बाद में जैसे-तैसे अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग कक्षों में इंटरव्यू कराया गया।
विज्ञापन
Moradabad: Social distancing norms flouted as candidates arrived at a centre for recruitment in the state Health Department, on contract basis. (28.08.2020) pic.twitter.com/z2shPWBO00
— ANI UP (@ANINewsUP) August 29, 2020