फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad-Haridwar road painted in the colors of Kanwariyas in Kanth

Moradabad News: कांठ में कांवड़ियों के रंग में रंगा मुरादाबाद-हरिद्वार मार्ग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Moradabad-Haridwar road painted in the colors of Kanwariyas in Kanth
कांठ। महाशिवरात्रि त्योहार के उपलक्ष्य में चल रही कांवड़ यात्रा के क्रम में बृहस्पतिवार को मुरादाबाद-हरिद्वार मार्ग और कांवड़ पथ मार्ग पूरी तरह से कांवड़ियों के रंग में रंग गया। पूरा दिन शिवभक्त कांवड़ियों की हरिद्वार से कतारबद्ध ढंग से वापसी होती रही। जिसके कारण पुलिस को भी सुरक्षा व्यवस्था बनाने में खासी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार तड़के 04:00 बजे से ही कांवड़ियों का कांठ नगर व क्षेत्र से निकलना शुरू हो गया था। हर-हर महादेव के जयकारे लगाते हुए कांवड़िये डीजे पर चल रहे भजनों पर नाचते-गाते अपनी मंजिल की ओर बढ़ते रहे। 15 फरवरी को महाशिवरात्रि पर महादेव का जलाभिषेक करने के लिए हरिद्वार से कोई खड़ी कांवड़ ला रहा है तो कोई बैकुंठी। साथ ही झूला कांवड़ को लाने का उत्साह भी कांवड़ियों में देखने को मिल रहा है। कांवड़ यात्रा के क्रम में बृहस्पतिवार को बरेली, बदायूं, रामपुर, टांडा, बिलासपुर, बिलारी, शाहबाद, आंवला आदि स्थानों के कांवड़िये कांठ क्षेत्र से होकर निकले तो वातावरण भी पूरी तरह से शिवमय हो गया।
विज्ञापन




कांवड़ लाने में महिलाएं भी आगे
महाशिरात्रि के त्योहार पर भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए चल रही कांवड़ यात्रा के क्रम में महिला श्रद्धालु भी सबसे आगे दिखाई दे रही हैं। हरिद्वार से कांवड़ में पवित्र गंगाजल भरकर कांवड़ को कांधे पर धारण कर महिलाएं भी तेजी से अपनी मंजिल की ओर बढ़ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed