{"_id":"668ac0173ce6d57e51060388","slug":"moradabad-girl-was-strolling-outside-house-seeing-her-alone-he-took-her-away-on-pretext-of-giving-her-toffee-2024-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"moradabad: घर के बाहर टहल रही थी बच्ची, अकेली देख टॉफी दिलाने के बहाने ले गया.. कर दी छेड़खानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
moradabad: घर के बाहर टहल रही थी बच्ची, अकेली देख टॉफी दिलाने के बहाने ले गया.. कर दी छेड़खानी
Sun, 07 Jul 2024 09:49 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, डिलारी (मुरादाबाद)
अमर उजाला नेटवर्क, डिलारी (मुरादाबाद)
Published by: विमल शर्मा
Updated Sun, 07 Jul 2024 09:49 PM IST
सार
डिलारी में घर के बाहर खेल रही बच्ची को युवक अपने साथ ले गया। इसके बाद उसके छेड़खानी की कोशिश की गई। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
moradabad police
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
डिलारी थाना क्षेत्र के एक गांव में घर के बाहर खेल रही पांच वर्षीय बच्ची को टॉफी दिलाने के बहाने ले जाकर युवक ने उसके साथ छेड़खानी की। पुलिस ने बच्ची की मां की तहरीर पर आरोपी गुफरान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
डिलारी क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 28 जून को उसकी पांच वर्षीय बेटी घर के बाहर खेल रही थी। इस बीच क्षेत्र के ही एक गांव निवासी आरोपी गुफरान वहां आया। बच्ची को टाॅफी दिलाने का लालच देकर अपने साथ ले गया।
विज्ञापन
आरोपी ने बच्ची के साथ छेड़खानी की। मां ने बताया कि घर आने पर उसकी बेटी गुमसुम थी। बाद में इशारों में अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी।
एसपी देहात संदीप कुमार मीना ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट, आईपीसी की धारा 354 (छेड़खानी) व 506 (धमकी देने) में केस दर्ज किया गया है। घटना 28 जून की है। इसलिए पुराने कानून के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन