फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Girl locked in room and beaten, police barely rescued her

Moradabad: जबरन संबंध बनाने का विरोध करने पर युवती को पीटा, कमरे में किया बंद, पुलिस ने बमुश्किल छुड़ाया

Fri, 17 Nov 2023 05:52 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 17 Nov 2023 05:52 PM IST
सार

युवती ने पुलिस को कॉल कर घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कमरे का दरवाजा खोल उसे बाहर निकाला। उसका आरोप था कि पुलिस ने युवकों को बिना कार्रवाई के छोड़ दिया।

विज्ञापन
Moradabad: Girl locked in room and beaten, police barely rescued her
यूपी पुलिस की गाड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अगवानपुर में जबरन संबंध बनाने से इनकार करने पर युवकों ने एक युवती की पिटाई के बाद उसे कमरे में बंद कर दिया। युवती ने किसी तरह पुलिस को घटना की सूचना देकर जान बचाई लेकिन पुलिस ने बिना कार्रवाई के सभी को छोड़ दिया। घटना सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के भगवानपुर में बुधवार की रात की बताई जा रही है।

विज्ञापन


युवती ने बताया कि एक लड़के ने फोन करके उसे बुलाया था। इसके बाद लड़के उसको खाली मकान में ले गए। आरोप है कि यहां आरोपियों ने युवती के साथ जबरन संबंध बनाने की कोशिश की। उसने इसका विरोध किया। इससे सभी लड़के मारपीट पर उतारू हो गए। उसने बाहर निकलने का प्रयास किया लेकिन उन्होंने पिटाई के बाद उसको कमरे में बंद कर दिया।
विज्ञापन


उसने किसी तरह डायल 112 पर कॉल करके पुलिस को जानकारी दी। पीआरवी और चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस युवती को कमरे से बाहर निकाला और लड़कों को पकड़ लिया। घटना से मोहल्ले में हंगामा हो गया। लोग मौके पर एकत्र हो गए। पुलिस लोगों की मौजूदगी में सभी को चौकी में ले गई लेकिन रात में ही मामले को निपटा कर सभी को छोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

देवर ने की छेड़खानी, शिकायत पर पति और ससुरालियों ने पीटा

कटघर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने अपने देवर पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पति समेत पांच के खिलाफ केस दर्ज किया है। पीड़िता ने बताया कि 22 अप्रैल 2018 को उसकी शादी मूंढापांडे थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवक के साथ हुई थी।


आरोप है कि शादी के बाद से पति, सास, देवर, ससुर ने दहेज को लेकर उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। 27 अक्तूबर 2023 की रात करीब आठ बजे वह कमरे में अकेली थी। इसी समय देवर कमरे में घुस आया और छेड़खानी शुरू कर दी।


पीड़िता ने घटना की शिकायत पति से की, तब आरोपी पति, देवर, ससुर, ननदोई ने उसे कमरे में बंद कर बेरहमी से पीटा। पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी पति, देवर, सास, ससुर, ननदोई समेत पांच के खिलाफ केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed