{"_id":"651e592613ce3fc19b0a43c4","slug":"moradabad-girl-left-train-after-intoxicating-her-grp-recovered-the-girl-2023-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद: बच्ची को ट्रेन में इस हाल में छोड़ा, जीआरपी ने बेहोशी की हालत में किया बरामद, परिजनों की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद: बच्ची को ट्रेन में इस हाल में छोड़ा, जीआरपी ने बेहोशी की हालत में किया बरामद, परिजनों की तलाश
Thu, 05 Oct 2023 12:09 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Thu, 05 Oct 2023 12:09 PM IST
सार
कुंभ एक्सप्रेस में मिली बच्ची को फिलहाल आश्रय गृह में रखा गया है। जीआरपी उसके माता-पिता का पता लगाने की कोशिश कर रही है। मामले में बच्चा चोर गिराह के बारे में भी पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
मुरादाबाद जीआरपी कर्मी के पास बरामद बच्ची
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
देहरादून से हावड़ा जाने वाली कुंभ एक्सप्रेस में कोई व्यक्ति डेढ़ साल की बच्ची को नशा सुंघाकर बेहोशी की हालत में छोड़ गया। कुंभ एक्सप्रेस में तैनात जीआरपी एस्कॉर्ट को यह बच्ची जनरल बोगी में बेहोश मिली। अभी बच्ची के परिजनों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
सुबह करीब आठ बजे ट्रेन के मुरादाबाद स्टेशन पर पहुंचने पर जीआरपी व रेलवे चाइल्डलाइन के सदस्यों ने बच्ची को ट्रेन से उतारा और जिला अस्पताल लेकर भागे। वहां डॉक्टरों ने बताया कि बच्ची को नशा सुंघाया गया है। डॉक्टरों के कहने पर चाइल्डलाइन के सदस्यों ने उसके मुंह पर पानी के छींटे मारे और दूध पिलाया।
विज्ञापन
बच्ची होश में आई तो मम्मा...मम्मा... कहकर रोने लगी। बच्ची का मेडिकल कराने के बाद उसे बाल कल्याण समिति के पास ले जाया गया। चाइल्डलाइन के समन्वयक विनीत कुमार ने बताया कि महिला सदस्य अस्मिता सक्सेना बच्ची की देखभाल कर रही हैं।
विज्ञापन
फिलहाल उसे आश्रय गृह में रखा गया है। यदि उसके परिवार का पता नहीं चला तो उसे रामपुर बाल आश्रम गृह भेज दिया जाएगा। आशंका है कि ट्रेन में बेहोश मिली बच्ची को किसी ने किडनैप किया होगा। इसके बाद उसे ट्रेन से ले जाने की कोशिश की होगी।
किसी डर से गिरोह का सदस्य बच्ची को ट्रेन में बेहोश कर छोड़ गया। एक माह पहले ही जीआरपी ने दो बच्चा चोरों को गिरफ्तार किया था। अब उनके जरिये ऐसे लोगों की तलाश की जा रही है। साथ ही देहरादून व हरिद्वार आदि स्टेशनों पर लगे सीसीटीवी भी चेक किए जा रहे हैं। इससे पता चल सकेगा कि बच्ची को ट्रेन में लेकर कौन चढ़ा था।