मुरादाबाद में दो की माैत: बाइकों की टक्कर के बाद गिरे दोस्त, तेज रफ्तार वाहन ने कुचला, क्षतविक्षत हो गए शव
मुरादाबाद में हुए सड़क हादसे में दो युवकों की माैत हो गई। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दोनों दोस्त फैक्टरी में काम कर देर रात घर लाैट रहे थे।
विस्तार
मुरादाबाद के कांठ रोड पर दो बाइक सवार तीन युवक दुर्घटना के शिकार हो गए। इसमें दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। तीसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा सोमवार देर रात सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के शेरूआ चौराहे के पास हुआ।
दो दोस्त एक फैक्टरी में काम कर बाइक से घर लौट रहे थे। इस बीच उनकी दूसरे बाइक सवार से टक्कर हो गई। दोनों दोस्त सड़क पर गिर गए और पीछे से आ रहे वाहन ने उन्हें कुचल दिया। इससे दो युवकों की लाशें बुरी तरह क्षतविक्षत हो गई।
मृतकों की पहचान गोविंद निवासी शक्तिनगर हरथला और अंकित निवासी मऊ थाना सिविल लाइंस के रूप में हुई है। युवक अगवानपुर स्थित फैक्टरी में काम करते थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जांच पुलिस कर रही है।
हादसे में घायल फर्म कर्मचारी की उपचार के दौरान मौत
कटघर थाना क्षेत्र में चार दिन पहले हादसे में घायल हुए युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। मूंढापांडे थाना क्षेत्र के गांव जैतपुर बिसाहट निवासी सोनू चौहान (28) चंदौसी स्थित फर्म में नौकरी करता था। बृहस्पतिवार को सोनू चौहान ड्यूटी से घर लौट रहा था। कटघर थाना क्षेत्र में दिल्ली-लखनऊ हाईवे बाईपास पर कल्याणपुर अंडरपास के पास किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी थी।
इस हादसे में सोनू घायल हो गया था। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां रविवार देर रात उसकी मौत हो गई। परिवार के लोगों ने बताया कि सोनू चौहान छह भाई बहनों में तीसरे नंबर का था। उसके तीन भाई बबलू चौहान, मोनू चौहान व मुकेश और दो बहनें हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.