फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Fraud in the name of getting a job in Saudi Arabia, case against husband-wife and daughter

Moradabad: सऊदी अरब में नौकरी लगवाने के नाम पर धोखाधड़ी, पति-पत्नी और बेटी के खिलाफ केस, पुलिस कर रही जांच

Sat, 27 Jan 2024 10:45 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 27 Jan 2024 10:45 PM IST
सार

पुलिस ने विदेश में नौकरी लगाने के नाम पर दंपती और बेटी के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। आरोपियों ने एक व्यक्ति से लगभग दो लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच करवाई जा रही है।

विज्ञापन
Moradabad: Fraud in the name of getting a job in Saudi Arabia, case against husband-wife and daughter
यूपी पुलिस की गाड़ी डायल 100 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नागफनी थाना क्षेत्र के बारादरी निवासी मुशाहिद हुसैन ने कोतवाली के कोठीवाल नगर निवासी अनीस कुरैशी, उसकी पत्नी और बेटियों पर सऊदी अरब भेजने के नाम पर एक लाख 60 हजार रुपये ठगने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने नागफनी थाने में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन


मुशाहिद हुसैन ने बताया कि अनीस कुरैशी से उसकी और उसके भाई की जान पहचान थी। आरोपी और उसकी पत्नी और बेटियों ने दोनों भाइयों से कहा कि तुम राजमिस्त्री का काम जानते हो। दो-दो लाख रुपये में दोनों की सऊदी अरब में 60 हजार रुपये प्रति माह के हिसाब से नौकरी लगवा देंगे।
विज्ञापन


अनीस ने मुशाहिद से एक लाख नकद और 60 हजार गूगल पे के जरिए रुपये ले लिए। इसके बाद दो माह का किरगिस्तान का वीजा बना कर दे दिया। वहां मात्र एक माह ही काम मिल पाया। बाद में पीड़ित अपने घर लौट आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुशहिद ने बताया कि उसने आरोपी और उसकी पत्नी व बेटियों से अपने रुपये मांगे तो उसके साथ गाली गलौच की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने इस मामले की शिकायत पुलिस से की लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया।


तब उसने डीआईजी से शिकायत की। डीआईजी के आदेश पर नागफनी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed