फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: five-year-old girl was brutally, women took accused to police station while beating him

Moradabad: पांच साल की बच्ची से दरिंदगी, आरोपी को पीटते हुए महिलाएं ले गईं थाने, मुंह काला कर पुलिस को सौंपा

Tue, 08 Apr 2025 11:28 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 08 Apr 2025 11:28 PM IST
सार

मुरादाबाद में बच्ची से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। परिजनों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
Moradabad: five-year-old girl was brutally, women took  accused to police station while beating him
मुरादाबाद पुलिस कर रही जांच - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिविल लाइंस क्षेत्र में पांच वर्षीय मासूम के साथ 55 वर्षीय गार्ड ने दुष्कर्म किया। बच्ची ने मां-बाप को आपबीती सुनाई तो घटना की जानकारी हुई। परिजन आरोपी की तलाश में जुटे थे कि मंगलवार दोपहर आरोपी निर्यातक के घर में ड्यूटी करता मिल गया।

विज्ञापन


पीड़िता की मां, नानी और अन्य महिलाओं ने आरोपी को पकड़ लिया। उसके मुंह पर कालिख पोत दी। उसे बेल्टों और चप्पलों से पीटते हुए थाने ले गई और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


सिविल लाइंस क्षेत्र में चाय का खोखा लगाने वाले बच्ची के पिता ने बताया कि वह रेलवे क्वार्टर में परिवार के साथ रहता है। उसकी पत्नी दूसरों के घरों में झाड़ू पोछा करती हैं। उसके खोखे पर मझोला क्षेत्र के नया गांव निवासी सत्यवीर सिंह चाय पीने आता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह सिविल लाइंस क्षेत्र में ही जैन मंदिर के पास निर्यातक के घर में गार्ड है। बच्ची के पिता ने बताया कि एक अप्रैल को वह चाय के खोखे पर था। उसकी पत्नी झाड़ू पोछा करने गई थी। घर में उसका सात वर्षीय बेटा, पांच वर्षीय बेटी अपनी नानी के साथ मौजूद थे।

इसी दौरान आरोपी सत्यवीर सिंह उसके घर पहुंचा और उसकी पांच वर्षीय बेटी को मकान के पास ही खंडहर में ले गया, जहां आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची की चीख सुनकर उसकी नानी पहुंची तो आरोपी धक्का देकर भाग गया।

जानकारी होने पर बच्ची के पिता व मां भी घर आ गई। बच्ची से पूछताछ की तो उसने आपबीती सुनाई। इसके बाद से परिजन आरोपी की तलाश में जुटे थे। मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे बच्ची के मां-बाप और नानी को पता चला कि आरोपी जैन मंदिर के पास एक निर्यातक के घर गार्ड की नौकरी कर रहा है।


इस पर तीनों वहां पहुंच गए और उन्होंने आसपास के लोगों को आरोपी की करतूत के बारे में जानकारी दी। इसके बाद महिलाओं ने आरोपी के मुंह पर कालिख पोत दी। उसे चप्पलों-बेल्टों से पीटते हुए थाने ले गए और पुलिस के हवाले कर दिया गया।

आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। - कुमार रण विजय सिंह, एसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed