{"_id":"6316597ea88b711d8b1d1cd9","slug":"moradabad-first-in-road-tax-recovery-moradabad-news-mbd440047984","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोड टैक्स की वसूली में मुरादाबाद जिला आगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोड टैक्स की वसूली में मुरादाबाद जिला आगे
विज्ञापन
रोड टैक्स की वसूली में मुरादाबाद जिला मंडल में आगे
दूसरे नंबर पर बिजनौर और तीसरा नंबर रामपुर जिले का आया
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद। रोड टैक्स की वसूली के मामले में मुरादाबाद जिला मंडल में सबसे आगे हैं। मुरादाबाद की प्रवर्तन टीमों ने भी काफी संख्या में वाहनों को पकड़कर टैक्स वसूल किया है। वसूली में दूसरा नंबर बिजनौर जिले का आया है।
संभागीय परिवहन कार्यालय के अनुसार वाहनों पर कई सालों से रोड टैक्स बकाया होने के कारण शासन ने ब्याज में छूट की स्कीम को लांच किया। बताया गया कि एक अप्रैल 2020 को या उससे पहले के पंजीकृत वाहनों के रोड टैक्स जमा करने पर वाहन स्वामियों को ब्याज माफ कर दिया जाएगा। इस स्कीम की अवधि तीसरी बार बढ़ाई गई ताकि राजस्व की अधिक से अधिक वसूली हो सके। अभी 26 सितंबर तक इस स्कीम के तहत वाहनों के टैक्स जमा करने पर ब्याज नहीं देना पड़ेगा। स्कीम के अलावा परिवहन विभाग की प्रवर्तन टीमों ने बकाया वाले वाहनों को पकड़ना शुरू किया। परिणाम यह हुआ कि मुरादाबाद जिले ने अभी तक 203.45 लाख रुपये बकाया वसूल लिया हैं। इनमें प्रवर्तन विभाग की टीमों ने 80 बड़े बकाएदार वाहनों को पकड़कर करीब 45 लाख रुपये राजस्व जमा कराया है। बिजनौर जिले ने 120.7 लाख, रामपुर जिले ने 118.75 लाख रुपये वसूल किया है। इसी प्रकार अमरोहा ने 98.01 लाख, संभल ने 58.37 लाख रुपये वसूल करने में सफलता हासिल की है। इस बारे में आरटीओ भीमसेन सिंह का कहना है कि परिक्षेत्र के सभी जिलों को बकाया वसूलने के लिए सक्रिय किया है। मुरादाबाद जिले ने करीब 86 फीसदी की वसूली की है।