फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   moradabad first in race and long jump

लंबी कूद, 400 मीटर दौड़ में रहा मुरादाबाद का परचम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
moradabad first in race and long jump
मुरादाबाद। बरेली जोन की 70वीं अंतरजनपदीय पुलिस एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ पुलिस लाइंस में हुआ। इसका उद्घाटन डीआईजी शलभ माथुर और एसएसपी बबलू कुमार ने किया। प्रतियोगिता में बरेली जोन की नौ टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। पहले दिन में लंबी कूद और 400 मीटर दौड़ में मुरादाबाद टीम के पुरुष वर्ग के खिलाड़ी छा गए।
विज्ञापन

लंबी कूद पुरुष वर्ग में मुरादाबाद के सचिन प्रथम, संभल के रोहित द्वितीय, रामपुर के आसिफ तृतीय स्थान पर रहे। महिला वर्ग में बदायूं की प्रतिभा प्रथम, बरेली की रीनू सैनी द्वितीय, बदायूं की वर्षा तृतीय स्थान पर रहीं। 400 मीटर दौड़ पुरुष वर्ग में मुरादाबाद के श्रीकांत प्रथम, बरेली के दीपक द्वितीय, पीलीभीत के सूरज तृतीय स्थान रहे। 400 मीटर दौड़ महिला वर्ग में शाहजहांपुर की पुष्पा प्रथम, बिजनौर की रजनी द्वितीय मुरादाबाद की अरुणा तृतीय स्थान पर रहीं। 1500 मीटर दौड़ पुरुष वर्ग में रामपुर के गौरव प्रथम, मुरादाबाद के लोकेश द्वितीय, मुरादाबाद के लवलेश तृतीय स्थान पर रहे। महिला वर्ग में मुरादाबाद की पूजा प्रथम, शाहजहांपुर की ऋतु द्वितीय और पीलीभीत की निशा तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

400 मीटर बाधा दौड़ पुरुष वर्ग में बरेली के पुष्पेंद्र प्रथम, मुरादाबाद के राकेश द्वितीय, बरेली के उपेंद्र तृतीय स्थान पर रहे। महिला वर्ग में बरेली की वंदना प्रथम, रामपुर की रिचा द्वितीय, बदायूं की सोनम तृतीय स्थान पर रहीं। चक्का फेंक पुरुष वर्ग में बरेली के प्रदीप प्रथम, बरेली के कपिल द्वितीय, अमरोहा के रोबिन तृतीय स्थान पर रहे। चक्का फेंक महिला वर्ग में बदायूं की हिना प्रथम, बरेली की उषा द्वितीय, बरेली की सुनीता तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोला फेंक पुरुष वर्ग में बरेली के मोहित कुमार प्रथम, पीलीभीत के विनोद द्वितीय, मुरादाबाद के गगन तृतीय स्थान पर रहे। महिला वर्ग में पीलीभीत की हिना प्रथम, यासमीन द्वितीय और बरेली की उषा तृतीय स्थान पर रहीं। इस प्रतियोगिता का समापन 17 अप्रैल को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed