फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Firm employee murdered at wedding, body dumped in forest, face and body covered in injuries

Moradabad: शादी में आए फर्मकर्मी की हत्या, जंगल में फेंक दिया शव, चेहरे और शरीर पर कई जगह गंभीर चोट के निशान

Tue, 18 Nov 2025 05:28 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी,कुंदरकी
संवाद न्यूज एजेंसी,कुंदरकी Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 18 Nov 2025 05:28 PM IST
सार

कुंदरकी में शादी में आए बहजोई निवासी अनिकेत शर्मा की हत्या कर दी गई। उसके सिर और चेहरे पर धारदार हथियार पर हमला किया गया था। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
Moradabad: Firm employee murdered at wedding, body dumped in forest, face and body covered in injuries
कुंदरकी में अनिकेत शर्मा की हत्या - फोटो : संवाद

विस्तार

कुंदरकी में शादी समारोह में शामिल होने आए बहजोई के फर्म कर्मी अनिकेत शर्मा की हत्या कर दी गई। कुंदरकी बाईपास से सटे जैतपुर पट्टी के जंगल में उसका शव पड़ा मिला। किसी धारदार हथियार से हमलाकर हत्या किए जाने की बात सामने आई है। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।

विज्ञापन


पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों सौंप दिया है। संभल जिले के बहजोई नगर की दुर्गा कॉलोनी नई बस्ती निवासी अनिकेत शर्मा (28) रविवार की देर शाम कुंदरकी में शादी समारोह में आने आया था उसका शव रविवार की देर रात कुंदरकी बाईपास से सटे जैतपुर पट्टी मोहनपुर संपर्क मार्ग के किनारे स्थित किसान भीमसेन दिवाकर के उड़द व बाजरे के खेत में पड़ा मिला। 

विज्ञापन

उसके सिर और चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान मिले जिनसे खून बह रहा था। घटना स्थल से कुछ ही दूरी पर जैतपुर पट्टी का चामुंडा देवी थान भी है। पुलिस का मानना है कि हत्यारों ने अनिकेत के सिर और चेहरे कुल्हाड़ी या फिर लोहे की वजनी वस्तु से हमला कर जान ली है। सूचना मिलने पर देर रात में ही पहुंची फोरेंसिक टीम ने घटना को मुआयना किया और छानबीन कर साक्ष्य जुटाए हैं।

वहीं एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया और अधिनस्थों को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि युवक की हत्या की गई है। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।

फर्म जाने की बात कहकर निकला था युवक
जांच में पुलिस को पता चला है कि बहजोई की दुर्गा कॉलोनी नई बस्ती निवासी फर्मकर्मी अनिकेत शर्मा मुरादाबाद में निर्यात फर्म में काम करता था। परिजनों ने बताया कि रविवार की शाम चार बजे से घर में यह बताकर निकला था कि वह फर्म में काम करने को जा रहा है लेकिन उसके बाद से वह वापस नहीं लौटा। जबकि रविवार को उसकी छुट्अी होती है। हालांकि पुलिस की प्राथमिक जांच में पता चला कि वह शादी में शामिल होने आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed