फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Fire broke out due to gas leak in police line mess, two policemen burnt

Moradabad: पुलिस लाइन मेस में गैस रिसाव से लगी आग, खाना खाने आए कर्मियों में भगदड़, दो पुलिसकर्मी झुलसे

Tue, 12 Sep 2023 06:35 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 12 Sep 2023 06:35 PM IST
सार

पुलिस लाइन के मेस में आग लगने से भगदड़ मच गई। इस बीच आग से झुलसने के कारण दो कर्मियों को उपचार के लिए भर्ती करवाना पड़ा। मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
Moradabad: Fire broke out due to gas leak in police line mess, two policemen burnt
मुरादाबाद पुलिस लाइन मेस में लगी आग FILE - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस लाइन स्थित मेस में गैस रिसाव के चलते आग लग गई। आग से हेड कांस्टेबल सहित दो पुलिसकर्मी झुलस गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के आला अधिकारियों ने इस मामले में आरआई से रिपोर्ट मांगी है। पुलिस लाइन में तैनात हेड कांस्टेबल महेश और सिपाही राहुल कुमार खाना खाने के लिए मेस में गए थे।

विज्ञापन


इस बीच गैस पाइप में लीक होने से मेस में आग लग गई। आग की लपेट में दोनों पुलिसकर्मी आ गए। दोनों ने किसी प्रकार मेस से भागकर अपनी जान बचाई। पुलिस के अन्य जवानों ने आग को शीघ्र काबू में कर लिया। उनके चेहरे और पैर में घाव बने हैं। दोनों पुलिसकर्मियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस के अन्य अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर दोनों पुलिसकर्मियों का हाल चाल लिया। इस बारे में पूछने पर आरआई रकम सिंह ने बताया कि पुलिसकर्मियों के पैर से दबने से पाइप में आग लग गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों मामूली रुप से झुलसे हैं। पुलिस लाइन के मेस में पहली ऐसी दुर्घटना हुई है। कोई बड़ी दुर्घटना भी नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed