फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Fight in canteen over mining money, guns brandished, case against five

Moradabad: कैंटीन में खनन के रुपयों को लेकर मारपीट, लहराए गए तमंचे, पांच के खिलाफ केस

Sun, 05 Jan 2025 12:32 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पाकबड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, पाकबड़ा Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 05 Jan 2025 12:32 PM IST
सार

पाकबड़ा थाना क्षेत्र में खनन के पैसों को लेकर दो पक्षों में मारपीट और तमंचे लहराने की घटना हुई। इसका वीडियो वायरल हो गया। पीड़ित की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
Moradabad: Fight in canteen over mining money, guns brandished, case against five
मुरादाबाद पुलिस कर रही मामले की जांच

विस्तार

पाकबड़ा थाना क्षेत्र में कैलसा रोड पर गुरैठा गांव को जाने वाले रास्ते पर स्थित कैंटीन पर खनन के रुपयों को लेकर दो पक्षों में मारपीट को गई। इस दौरान तमंचे भी लहराए गए। इसका घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन


अमरोहा जनपद डिडौली थाना क्षेत्र के वाजिदपुर निवासी पिंकल चौधरी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया की शनिवार की दोपहर करीब दो बजे पाकबड़ा के कैलसा रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास कैंटीन पर बैठा था। इसी दौरान पैसों का हिसाब करने के लिए छजलैट के पचोकरा निवासी चिरंजीव और सुमित, मोहित, हर्ष , जतिन रवि आ गए।
विज्ञापन


आरोप है कि पैसों के लेनदेन को लेकर पांचों ने उसके साथ मारपीट की। इसी दौरान चिरंजीव व हर्ष ने तमंचा निकाल लिया। आरोप है कि पांचों पिंकल को जान से मारने की देते हुए मौके से भाग गए। इस दौरान किसी ने मोबाइल से वीडियो बना ली। जिससे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया है। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed