{"_id":"667188f5447e85d11f09758e","slug":"moradabad-fight-in-bhagatpur-12-accused-arrested-report-filed-against-19-2024-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad: भगतपुर में दो समुदायों के बीच भिड़ंत, 12 आरोपी गिरफ्तार, 19 के खिलाफ दर्ज की गई रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad: भगतपुर में दो समुदायों के बीच भिड़ंत, 12 आरोपी गिरफ्तार, 19 के खिलाफ दर्ज की गई रिपोर्ट
Tue, 18 Jun 2024 06:48 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, भगतपुर (मुरादाबाद)
अमर उजाला नेटवर्क, भगतपुर (मुरादाबाद)
Published by: विमल शर्मा
Updated Tue, 18 Jun 2024 06:48 PM IST
सार
भगतपुर के उदमावाला में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद पथराव हो गया। हंगामा मचने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची। दोनों पक्षों के 12 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
भगतपुर की हिरासत में आरोपी
- फोटो : संवाद
विस्तार
भगतपुर के गांव उदमावाला में गैस भट्टी के लीकेज होने पर विवाद हो गया। कुछ देर बाद मारपीट और पथराव भी हुआ। जिसमें तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर एसपी देहात और सीओ भी मौके पर पहुंचे। मामले में पुलिस ने 13 नामजद और छह अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
वहीं 12 आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। भगतपुर थाना क्षेत्र के गांव उदमावाला निवासी महेंद्र सिंह ने बताया कि उसकी गांव में ही टेंट की दुकान है। सोमवार को गांव उदमावाला निवासी इलियास उसकी दुकान से गैस की भट्टी किराए पर लेकर गया था।
विज्ञापन
सोमवार शाम करीब 7:30 बजे इलियास कुछ लोगों के साथ उसकी दुकान पर वापस आया और गैस भट्टी के लीकेज होने की बात कहने लगा। आरोप है कि इसके बाद आरोपी उसके साथ मारपीट करने लगा।
विज्ञापन
महेंद्र ने बताया कि शोर सुन उसकी दुकान पर काम करने व उसके कुछ साथी भी मौके पर पहुंचे और उसे बचाने लगे। आरोपियों ने उसे और उसके पक्ष के लोगों को लोहे के पाइप व लाठी-डंडों से जमकर पीटा। आरोप है कि आरोपियों ने पथराव भी किया।
मारपीट में जयपाल, कलावती और महेंद्र घायल हो गए। सूचना पर भगतपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने महेंद्र की तहरीर पर आरोपी इलियास, भूरा, इरफान, अरमान, मोहम्मद इबदेशाम, फकीरा, महफूज, मुस्लिम, राशीद, मुनाजिर, अनस, नदीम, वसीम और करीब छह अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
वहीं दो समुदाय के बीच मारपीट होने की सूचना पर एसपी देहात और सीओ भी मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।