फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Female doctor went abroad with her family, cyber thug emptied her account, crossed Rs 4 lakh

Moradabad: परिवार के साथ विदेश घूमने गई महिला डॉक्टर, साइबर ठग ने खाली कर दिया खाता, चार लाख कर दिए पार

Fri, 05 Jan 2024 05:42 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 05 Jan 2024 05:42 PM IST
सार

मुरादाबाद की चिकित्सक के खाते से साइबर ठगों ने चार लाख की रकम पार कर ली। उनके साथ ठगी तक हुई जब वह परिवार के साथ विदेश टूर पर गई थी। मोबाइल पर मैसेज आने के बाद ठगी की जानकारी मिली। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Moradabad: Female doctor went abroad with her family, cyber thug emptied her account, crossed Rs 4 lakh
साइबर ठगों पर पार किए चार लाख रुपये

विस्तार

मुरादाबाद कोतवाली क्षेत्र के कंजरी सराय स्थित गुप्ता एंड गोयल नर्सिंग होम की संचालिका डॉ. रूचि अग्रवाल के खाते से साइबर ठग ने 4 लाख रुपये किसी अन्य खाते में ट्रांसफर कर लिए। उन्हें कोरियर रिटर्न के लिए ठग ने कॉल की और झांसे में लेकर खाता नंबर पूछ लिया था। इसके बाद डॉक्टर परिवार के साथ विदेश टूर पर चलीं गई थी।

विज्ञापन


वहां उनके मोबाइल पर मैसेज आया तो साइबर ठगी की जानकारी हो सकी। काजी सराय मंदिर के पास रहने वाली डॉ. रुचि अग्रवाल पत्नी विवेक गोयल ने पुलिस को बताया कि उन्होंने 15 दिसंबर 2023 को कपड़ों की ऑनलाइन शॉपिंग की थी। जिसमें उन्हें एक सूट पसंद नहीं आया था। तब उन्होंने सूट वापस कर दिया था।
विज्ञापन


20 दिसंबर को उनके मोबाइल पर एक अंजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को कोरियर कंपनी का कर्मचारी बताया। जिसमें आरोपी ने कहा कि कोरियर मिस रूट हो गया है। जिस कारण कोरियर वापस नहीं पहुंच पा रहा है। कुछ तकनीकी खराबी आ गई है। इसके लिए 5 रुपये ट्रांसफर करने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी ने कुछ लिंक डॉक्टर के नंबर पर भेज दिए थे। लिंक न खुलने पर आरोपी ने डॉक्टर से उनका खाता नंबर पूछ लिया था। 24 दिसंबर को डॉ. रूचि अपने पति विवेक गोयल के साथ विदेश टूर पर चली गई थीं। विदेश में डॉक्टर के मोबाइल पर एक मैसेज आया। जिसमें एक लाख रुपये निकल जाने की जानकारी मिली।

तब उन्होंने बैंक अधिकारियों से फोन पर संपर्क किया और खाता फ्रिज करा दिया था। एक जनवरी को विदेश से लौटने के बाद उन्होंने साइबर सेल में शिकायत की और बैंक में जाकर खाता चेक कराया। जिससे पता चला कि उनके खाते 4 लाख रुपये निकल चुके हैं। 

सीओ कोतवाली अपेक्षा निंबाडिया ने बताया कि तहरीर के आधार पर कोतवाली थाने में अज्ञात आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। साइबर सेल की मदद से आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

बिहार, राजस्थान और पश्चिम बंगाल में ट्रांसफर की गई रकम

साइबर ठगी की शिकार हुईं डॉ. रूचि अग्रवाल की शिकायत पर साइबर सेल ने जांच शुरू कर दी है। जांच में सामने आया है कि डॉक्टर के खाते से ये रकम बिहार, पश्चिम बंगाल और राजस्थान में अलग अलग खातों में ट्रांसफर की गई है।

तीन लाख रुपये निकाले, नहीं आया कोई मैसेज

डॉक्टर ने बताया कि उनके खाते से चार लाख रुपये ट्रांसफर किए गए हैं। जब वह विदेश में थी तब उनके खाते पर एक लाख रुपये किसी अन्य खाते में ट्रांसफर किए जाने का मैसेज आया था। उन्होंने बैंक जाकर पता किया तो जानकारी मिली कि उनके खाते से चार लाख रुपये निकाले गए हैं। तीन लाख रुपये निकाले जाने का कोई मैसेज नहीं आया था।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed