फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Fearing slander, a Class 10 student hanged herself to death

Moradabad : बदनामी के डर में दसवीं की छात्रा ने फंदे पर लटक कर दी जान, पड़ोसी दंपती पर केस

Mon, 24 Apr 2023 12:23 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 24 Apr 2023 12:23 AM IST
सार

उसके पिता का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले पति पत्नी उसकी बेटी को बदनाम करते थे कि वो किसी से फोन पर बात करती है। पुलिस ने पिता की तहरीर पर दंपती समेत तीन के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट मिला है।

विज्ञापन
Moradabad: Fearing slander, a Class 10 student hanged herself to death
(सांकेतिक तस्वीर)

विस्तार

कटघर थाना क्षेत्र में दसवीं की छात्रा ने फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली। उसके पिता का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले पति पत्नी उसकी बेटी को बदनाम करते थे कि वो किसी से फोन पर बात करती है। पुलिस ने पिता की तहरीर पर दंपती समेत तीन के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट मिला है।

विज्ञापन


कटघर थाना क्षेत्र के सूरज नगर फल विक्रेता का परिवार रहता है। फल विक्रेता ने बताया कि दो माह पहले उसके भांजे रवि की शादी पड़ोस में रहने वाले तेजपाल की बेटी पिंकी के साथ हुई थी। रवि मझोला के शाहपुर तिगरी में रहता है। शादी के बाद से तेज पाल, उसकी पत्नी प्रेमवती और बेटी पिंकी उनसे रंजिश रखने लगे थे। आरोप है कि 11 दिन पहले तेजपाल और उसकी पत्नी प्रेमवती ने घर में घुस कर उसके साथ मारपीट की थी। 
विज्ञापन


इस मामले की पुलिस से भी शिकायत की गई थी। मारपीट की घटना के बाद तेजपाल, पत्नी प्रेमवती व बेटी पिंकी ने उसकी दसवीं कक्षा में पढ़ने वाली 14 वर्षीय बेटी को बदनाम करना शुरू कर दिया। आरोप लगाया था कि बेटी रवि से फोन पर बात करती है। उसके फोन पर मैसेज भी करती है। बेटी ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ गाली गलौच की। उसे देखकर तरह तरह के आरोप लगाकर उसे बदनाम करते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों ने धमकी दी कि वह तुझे इतना बदनाम कर देंगे कि कोई उससे शादी भी नहीं करेगा। तुझे कहीं मुंह दिखाने के लायक नहीं छोड़ेंगे। जिससे तंग आकर शनिवार शाम छात्र ने अपने घर में दुपट्टे को फंदा बनाकर छत के कुंडे में लटक कर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। 


पुलिस को मौके से सुसाइड नोट मिला है जिसमें उसने तेजपाल, उसकी पत्नी प्रेमवती, बेटी पिंकी पर परेशान और बदनाम करने का आरोप लगाया। छात्रा ने लिखा है कि वो इन लोगों की वजह से आत्महत्या कर रही है। रविवार शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी लटकने से मौत होने की पुष्टि हुई है। सीओ कटघर शैलजा मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर तेजपाल, उसकी पत्नी और बेटी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed