{"_id":"62063d3bdbd3dc3ca626e9a3","slug":"moradabad-father-son-duo-beaten-badly-with-stick-father-died-case-filed-against-police-station-gatekeeper-and-his-sons-and-three-others","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद: मूंढापांडे में पिता-पुत्र को डंडों से पीटा, पिता की मौत, थाने के चौकीदार समेत पांच पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद: मूंढापांडे में पिता-पुत्र को डंडों से पीटा, पिता की मौत, थाने के चौकीदार समेत पांच पर केस दर्ज
Fri, 11 Feb 2022 04:11 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Fri, 11 Feb 2022 04:11 PM IST
सार
एसएचओ संजय कुमार पांचाल ने बताया कि मृतक के पुत्र गौरव की ओर से चौकीदार बनारसी उसके पुत्र मोहित, रोहित तथा मननी पुत्र जगदीश, वीरू पुत्र नरेश के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुरादाबाद के मूंढापांडे थानाक्षेत्र में साप्ताहिक बाजार में रंजिश में डंडों से पीट-पीट कर एक वृद्ध को मौत के घाट उतार दिया गया। हमलावरों ने बचाने आए बुजुर्ग के बेटे को भी पीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने इस मामले में थाने के चौकीदार, उसके दो बेटे समेत पांच के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, मूंढापांडे थाना क्षेत्र के बूजपुर आशा निवासी मनोज ने बताया कि उसके पिता सियाराम (65) का तीन दिन पहले मूंढापांडे थाने में कार्यरत बनारसी से शराब पीने के दौरान झगड़ा हो गया था। मनोज ने बताया कि गुरुवार शाम उसके पिता साप्ताहिक बाजार से सब्जी खरीदने गए थे।
विज्ञापन
वह सब्जी खरीदने के बाद बाजार में अनाज साफ करने वाले सूप बेच रहे मामा अंतराम के पास खड़े होकर बात कर रहे थे। आरोप है कि इस दौरान वहां पहुंचे चौकीदार बनारसी व उसके बेटे मोहित, रोहित और मननी व वीरू आ गए और उन्हें पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
मृतक के बेटे ने आगे बताया कि, हमलावरों का गुस्सा इतने पर भी शांत नहीं हुआ। उन्होंने पास स्थित पकौड़ी की दुकान से डंडे उठाकर सियाराम को पीटने लगे। उन्हें तब तक पीटा गया, तब तक वह बेहोश नहीं हो गए। इस दौरान बचाव करने आए बेटे गौरव को भी पीटकर हमलावर फरार हो गए। सूचना मिलने पर पहुंचे परिजन घायल वृद्ध को करनपुर के निजी अस्पताल ले गए।
वहां से डाक्टरों ने हालत गंभीर बताते हुए मुरादाबाद ले जाने की सलाह दी। जिस पर परिवारवाले उन्हें घर ले गए। सियाराम के बेटे मनोज ने बताया कि 112 और 108 को सूचना दी गई, जब तक एंबुलेंस पहुंची, तब तक उसके पिता की मृत्यु हो गई थी।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसएचओ संजय कुमार पांचाल ने बताया कि मृतक के पुत्र गौरव की ओर से चौकीदार बनारसी उसके पुत्र मोहित, रोहित तथा मननी पुत्र जगदीश, वीरू पुत्र नरेश के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।