फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Father-in-law beaten to death, son-in-law committed crime along with his brother

Moradabad: ससुर को पीटकर मौत के घाट उतारा, दामाद ने भाई व बहनोई के साथ मिल की वारदात, लेनदेन को लेकर कहासुनी

Fri, 21 Jun 2024 06:41 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कांठ (मुरादाबाद)
अमर उजाला नेटवर्क, कांठ (मुरादाबाद) Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 21 Jun 2024 06:41 PM IST
सार

मुरादाबाद में दामाद ने भाई और बहनोई के साथ मिलकर ससुर की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है। बताया कि दोनों पक्षों में लेनदेन को लेकर मारपीट हो गई थी। इसके चलते बुजुर्ग की जान चली गई।  

विज्ञापन
Moradabad: Father-in-law beaten to death, son-in-law committed crime along with his brother
कांठ में बुजुर्ग की पीट कर हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विवाहिता के अस्पताल में इलाज के दौरान रुपयों के लेनदेन को लेकर मायके और ससुराल वालों में कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाहिता के पति व अन्य ने मायके वालों को पीट दिया। इसमें उसका पिता, बहन और भाई घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल हुए विवाहिता के पिता की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई।

विज्ञापन


पुलिस ने पति सहित ससुराल पक्ष के तीन लोगों पर संबंधित धारा में रिपोर्ट दर्ज की है। छजलैट थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर चौहरा की रहने वाली तैय्यबा पुत्री बदलू की शादी वर्ष 2021 में छजलैट क्षेत्र के ही गांव सलावा खेड़ा निवासी मोहम्मद रफी से हुई थी। शादी के बाद तैय्यबा ने दो बेटियों को जन्म दिया।
विज्ञापन


अभी हाल में ही उसने कांठ सीएचसी में एक बेटे को भी जन्म दिया। बेटे को जन्म देने के कुछ दिन बाद उसकी हालत बिगड़ गई। मायके वालों का आरोप है कि ससुराल वालों ने उसके इलाज को लेकर कोई भी गंभीरता नहीं दिखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटी की तबीयत खराब होने पर उसके पिता उसे ससुराल से ले आए और कांठ नगर में स्थित निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करा दिया। बृहस्पतिवार की रात जब तैय्यबा की अस्पताल से छुट्टी होने का नंबर आया तो यहां अस्पताल के खर्च को लेकर मायके व ससुराल वालों में कहासुनी हो गई।

आरोप है कि तैय्यबा के पति मोहम्मद रफी ने अपने भाई शमी और बहनोई आरिफ निवासी बीबीपुर छजलैट के साथ मिलकर ससुर बदलू के साथ लाठी और सरिये से मारपीट की। अपने पिता को बचाने आए तैय्यबा के भाई मुस्तकीम और बहन नाजरी को भी इन लोगों ने पीटा।

मारपीट में गंभीर घायल बदलू को इलाज के लिए सीएचसी कांठ लाया गया, जहां से उसे चिकित्सकों ने उसे मुरादाबाद के लिए रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान बदलू दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

इस मामले में मृतक के बेटे मुस्तकीम ने कांठ थाने में अपने बहनोई मोहम्मद रफी, मोहम्मद शमी और मोहम्मद आरिफ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने इस मामले में विवेचना शुरू कर दी है।


थाना प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, वृद्ध की मौत कैसे हुई इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही स्पष्ट हो पाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed