{"_id":"6649afac1f982934340e870b","slug":"moradabad-family-members-had-to-get-the-marriage-of-boyfriend-and-girlfriend-done-police-remained-present-2024-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad: प्यार को पाने के लिए धरना, फिर पुलिस की एंट्री... परिजनों को करवाना पड़ा प्रेमी-प्रेमिका का निकाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad: प्यार को पाने के लिए धरना, फिर पुलिस की एंट्री... परिजनों को करवाना पड़ा प्रेमी-प्रेमिका का निकाह
Sun, 19 May 2024 01:22 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मूंढापांडे (मुरादाबाद)
अमर उजाला नेटवर्क, मूंढापांडे (मुरादाबाद)
Published by: विमल शर्मा
Updated Sun, 19 May 2024 01:22 PM IST
सार
मुरादाबाद में शादी के लिए प्रेमी के घर पर धरना देने वाली युवती का निकाह करा दिया गया। इससे पहले दोनों पक्षों की पुलिस ने वार्ता करवाई। पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों की सहमति के बाद युवक-युवती ने शादी कर ली है।
विज्ञापन
शादी का सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मूंढापांडे थाना क्षेत्र के गांव में धरने पर बैठी युवती का प्रेमी से निकाह करा दिया गया। युवक का रामपुर स्वार थाना क्षेत्र के गांव की एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसने शादी का दबाव बनाया तो युवक के परिवार वालों ने इनकार कर दिया।
विज्ञापन
युवक हिमाचल प्रदेश में कारपेंटर का काम करने चला गया। एक सप्ताह पहले युवती प्रेमी के घर पहुंच गई। तब युवक के परिजनों ने दरवाजा बंद कर लिया था। युवती घर के बाहर ही धरने पर बैठ गई।
विज्ञापन
पुलिस ने काफी समझाया, लेकिन युवती शादी करने की जिद पर अड़ी गई थी। उसके बाद पुलिस ने युवती के परिवार वालों को सूचना देकर बुला लिया, लेकिन वह नहीं आए। पुलिस के हस्तक्षेप पर युवती को प्रेमी के घर में एंट्री मिल गई।
विज्ञापन
इसके बाद परिजनों ने युवक को घर बुलाकर शादी करने का फैसला कर लिया। शुक्रवार को इमाम मोहम्मद कैफ ने निकाह करा दिया, लेकिन इस निकाह में युवती के परिजन शामिल नहीं हुए।
एसएचओ शैलेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों ने सहमति से निकाह किया है। अब युवक पक्ष को इस निकाह से कोई आपत्ति नहीं है।