{"_id":"68a02cb2ae3762f3e4090a52","slug":"moradabad-entry-of-heavy-vehicles-banned-in-the-city-from-6-pm-on-krishna-janmashtami-route-diversion-2025-08-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Moradabad: कृष्ण जन्माष्टमी पर शाम छह बजे से शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक, रूट डायवर्जन लागू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad: कृष्ण जन्माष्टमी पर शाम छह बजे से शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक, रूट डायवर्जन लागू
Sat, 16 Aug 2025 12:31 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Sat, 16 Aug 2025 12:31 PM IST
सार
मुरादाबाद में कृष्ण जन्माटमी के कारण शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान लागू कर दिया गया है। इसके साथ ही कर्मियों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
मुरादाबाद के संभल पुल पर यातायात
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुरादाबाद में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर शनिवार को रूट डायवर्जन रहेगा। शनिवार शाम छह बजे से देररात दो बजे भारी वाहनों की एंट्री शहर में पूरी तरह बंद रहेगी। इसके अलावा रोडवेज और निजी बसों के लिए भी रूट तय किए गए हैं।
विज्ञापन
एसपी यातायात सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि रूट डायवर्जन का सख्ती से पालन कराने के लिए शहर के एंट्री प्वाइंटों पर पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं। उन्होंने बताया कि सामान्य दिनों से शहर में भारी वाहनों की नो-एंट्री सुबह छह बजे से रात 11 बजे तक रहती है लेकिन 16 अगस्त को यह व्यवस्था सुबह 6 बजे से बढ़ाकर रात दो बजे तक लागू रहेगी।
विज्ञापन
यह रहेगी व्यवस्था
- कांठ रोड से आने वाली रोडवेज की बसें विवेकानंद तिराहे तक जाएंगी और वहीं से वापस लौटेंगी
- बिलारी, संभल और दिल्ली रोड से आने वाली रोडवेज और निजी बसें टीपीनगर तक आएंगीं और यहीं से वापस जाएंगी।
- ठाकुरद्वारा, काशीपुर, स्वार, टांडा रोड से आने वाली बसें काशीपुर तिराहे तक ही जाएंगी और वहीं से वापस जाएंगी।
- रामपुर, बरेली की ओर से आने वाली बसें हनुमान मूर्ति तिराहे तक जाएंगी और उसी स्थान से वापस लौटेंगी।