फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Dust, pits and jams... now common on Kanth Road, DM said - get the road prepared soon

Moradabad: धूल-गड्ढे और जाम...कांठ रोड पर अब आम, डीएम बोले- दोनों विभागों से बात कर जल्द तैयार करवाएं सड़क

Mon, 13 May 2024 04:52 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 13 May 2024 04:52 PM IST
सार

कांठ जाने वाली सड़क बदहाल है। इससे आने जाने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी वाहन चालकों को हो रही है। शिकायत के बाद भी प्रशासन कोई ध्यान नहीं दे रहा है।  

विज्ञापन
Moradabad: Dust, pits and jams... now common on Kanth Road, DM said - get the road prepared soon
कांठ रोड की हालत - फोटो : संवाद

विस्तार

कांठ रोड पर दो पुलिया बनने और सीवर लाइन की खोदाई के कारण सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है। अब यहां जाम आम बात है। वैकल्पिक रास्ते भी बदहाल हैं। क्षतिग्रस्त से संकरी हो चुकी इस सड़क पर दिनभर धूल उड़ती है। ये हालात यहां करीब छह महीने से हैं।

विज्ञापन


ऐसे में कांठ रोड से गुरजना इतना आसां नहीं है... जाम और धूल के गुबारों के बीच सड़क पर बने गड्ढों के दरिया को पार करके जाना है। कांठ रोड पर पांच किमी सीवर लाइन डालने के लिए जल निगम ने पिछले साल दिसंबर में खोदाई शुरू की थी।
विज्ञापन


सड़क क्षतिग्रस्त होने पर पीडब्ल्यूडी और जल निगम के अभियंताओं के बीच विवाद खड़ा हो गया था। जिला प्रशासन के हस्तक्षेप करने पर विवाद का निपटारा हुआ था। हालांकि सीवर का काम पूरा हो चुका है। लेकिन सड़क दुरुस्त नहीं की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर पीडब्ल्यूडी ने इस रोड पर दो पुलियाें का निर्माण कर आधी सड़क घेर ली। इसके चलते सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। नतीजतन वाहन हिचकोले खाते हुए चलते हैं। दिनभर धूल उड़ती है। इस धूल के गुबारों के बीच से रोजाना राहगीरों को गुजरना पड़ता है। 

शहर के अंदर से लेकर बाहर तक रोड पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। रोड पर ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी के बावजूद आए दिन जाम लगता रहता है। अगर लोग वैकल्पिक मार्ग रामगंगा विहार से निकलना चाहेें तो वहां की पांच सड़कों को पाइपलाइन बिछाने के लिए जल निगम ने खोद रखा है।

सेल्स टैक्स कार्यालय जाने वाली सड़क अभी तक नहीं बन सकी है। ये हाल तब है जब एक सप्ताह पहले कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह ने पैदल भ्रमण किया था और सड़कों की हालत देखकर नाराजगी जाहिर की थी। इस मामले में उन्होंने जल निगम के अभियंताओं का जवाब तलब किया था। 

जल निगम के अभियंताओं ने कहा कि शीघ्र ही सड़कें ठीक हो जाएंगी। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता ने कमिश्नर को बताया कि एक बार कांठ रोड का टेंडर निरस्त हो गया था। फिर टेंडर की प्रक्रिया शुरू की गई है। सोमवार को कांठ रोड का टेंडर निकलेगा।

टेंडर निकलने केबाद 15 दिन कागजी प्रक्रिया में लगेंगे। इसके बाद रोड का निर्माण किया जाएगा। कांठ रोड 22 किमी तक बनेगी। इसके लिए शासन की ओर से 32.49 करोड़ रुपय स्वीकृत किए गए थे। शासन ने आठ करोड़ रुपये एडवांस के तौर पर दिए थे।

दुकानदारों को कई महीनों से हो रही परेशानी
हरथला में अतिक्रमण हटाने के दौरान दुकानों को पीडब्ल्यूडी और जिला प्रशासन ने तोड़कर खंडहर बना दिया है। महीनों से इस क्षेत्र के लोग सिस्टम की लापरवाही का दंश झेल रहे हैं। कई ग्राहक नालों में गिर चुके हैं। इस रोड पर नाला बनाने की जिम्मेदारी नगर निगम की थी। 30 मार्च तक नगर निगम को नाले का निर्माण कराना था।

कमिश्नर की नाराजगी के बाद नगर निगम ने नाले का निर्माण निर्धारित तिथि के बाद किया। यहां के लोग महीनों से सड़कों की धूल फांक रहे हैं। छोटी और बड़ी गाड़ियों के आने पर रोज लोगों को जाम का सामना करना पड़ता है। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता का कहना है कि हरथला रोड का निर्माण मंगलवार से किया जाएगा।

फोरलेन का प्रस्ताव पास होने के बाद हुआ खारिज
मुरादाबाद-हरिद्वार रोड पर वाहनों का खासा दबाव रहता है। इस रोड से प्रतिदिन 25 हजार से अधिक वाहन गुजरते हैं। इस रोड को फोरलेन करने के लिए शासन ने 530 करोड़ रुपये स्वीकृत किए थे। शासन इस रोड को वर्ल्ड बैंक के सहयोग से बनवाना चाहता था। चूंकि धनराशि 200 करोड़ से अधिक थी।

इसलिए कैबिनेट की मुहर लगना जरूरी था, लेकिन कैबिनेट ने इस रोड के निर्माण के लिए मंजूरी नहीं दी। अंत में लोक निर्माण मंत्री ने इस रोड को टू लेन बनाने का निर्णय लिया। दूसरी बार प्रस्ताव में सड़क की लंबाई 38 किमी की जगह 22 किलोमीटर की गई। शासन ने इस रोड को टू लेन बनाने के लिए धन स्वीकृत किया था।

अभी चुनाव कार्यों में व्यस्त था, एक-दो दिन में जल निगम और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों की बैठक बुलाई जाएगी। दोनों कार्यों की समीक्षा की जाएगी। - मानवेंद्र सिंह, डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed