फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Due Lok Sabha elections, DM canceled Holi holiday, now there will be holiday on 30th October

Moradabad:  लोकसभा चुनाव के चलते जिलाधिकारी ने होली की छुट्टी निरस्त की, अब तीस अक्तूबर को होगा स्थानीय अवकाश

Sat, 23 Mar 2024 06:29 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 23 Mar 2024 06:29 PM IST
सार

लोकसभा चुनाव को देखते हुए जिलाधिकारी मुरादाबाद ने होली की छुट्टी को रद्द कर दिया है। अब स्थानीय स्तर पर यह अवकाश नरक चतुर्दशी को मिलेगा। चुनाव प्रक्रिया के दौरान शहर भर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। 

विज्ञापन
Moradabad: Due Lok Sabha elections, DM canceled Holi holiday, now there will be holiday on 30th October
मुरादाबाद में चुनावों की तैयारी को जानते डीएम और एसएसपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव के कारण डीएम मानवेंद्र सिंह ने होली की छुट्टी (26 मार्च) निरस्त कर दी है। इसके स्थान पर अब 30 अक्तूबर को नरक चतुर्दशी पर अवकाश मिलेगा। डीएम ने बताया कि लगातार अवकाश के कारण नामांकन करने के लिए प्रत्याशियों को काफी कम समय मिलेगा।

विज्ञापन


इसी कारण 26 मार्च पर होली के अवकाश को निरस्त किया गया है। उन्होंने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ बैठक कर चुनाव के कार्यों को निष्पक्षता और निष्ठा के साथ करने के निर्देश दिए हैं। चूंकि मुरादाबाद में प्रथम चरण में चुनाव है। आयोग के निर्देशानुसार 27 मार्च तक नामांकन किया जाएगा।
विज्ञापन


28 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 30 मार्च को इच्छुक प्रत्याशी अपना नाम वापस ले सकते हैं। 19 अप्रैल को मुरादाबाद लोकसभा सीट के लिए मतदान का समय निर्धारित किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

तीसरे दिन एक प्रत्याशी ने कराया नामांकन, आठ ने खरीदा पर्चा
लोकसभा चुनाव के लिए तीसरे दिन सिर्फ कम्युनिस्ट पार्टी के प्रत्याशी ने नामांकनपत्र दाखिल किया। अभी तक 31 लोगों ने फार्म लिया। इनमें भाजपा के पूर्व सांसद सर्वेश कुमार और उनकी पत्नी साधना सिंह शामिल हैं। डीएम मानवेंद्र सिंह के समक्ष शुक्रवार को एसयूसीआई (कम्युनिस्ट) से जुड़े बुद्धि विहार निवासी हरिकिशोर सिंह (52) एडवोकेट ने पहला नामांकनपत्र दाखिल किया।

इसके अलावा निर्दलीय अमाद अहमद, राष्ट्रीय कांग्रेस (जे) पार्टी के सैयद अनवर अली ने दूसरे दिन भी एक नामांकन पत्र लिया। निर्दलीय मो. आमिल ने दो सेट, बहुजन आंदोलन पार्टी के पवन कुमार गौतम और निर्दलीय मो. शानू ने नामांकन पत्र लिया। बुद्धि विहार निवासी राजीव कुमार गुप्ता ने टिकट घोषित नहीं होने पर पूर्व भाजपा के पूर्व सांसद कुंवर सर्वेश कुमार के नाम पर दो सेट और उनकी पत्नी साधना सिंह के नाम पर रतूपुरा निवासी शरीफ अहमद ने एक सेट नामांकनपत्र खरीदा है।

 

 

भारतीय कृषक दल के प्रमोद कुमार यादव भी दो सेट नामांकनपत्र लेने वालों में शामिल हैं। तीन दिनों के दौरान 31 लोगों ने चुनाव लड़ने के लिए नामांकनपत्र खरीदा है। रोज की तरह बुधवार को भी कलक्ट्रेट जाने वालों पर पुलिस ने काफी सख्ती बरती। वाहनों को मंडलायुक्त कार्यालय के नजदीक रोका जा रहा था। एसएसपी कार्यालय पैदल जाने वालों को रोका गया। इस कारण आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed