फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad drenched in the splendor of Diwali... Huge crowd in the markets, huge shopping of idols and flowers

Diwali 2024: दिवाली की रौनक से सराबोर मुरादाबाद... बाजारों में जबरदस्त भीड़, मूर्तियों व फूलों की जमकर खरीदारी

Thu, 31 Oct 2024 09:10 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 31 Oct 2024 09:10 AM IST
सार

मुरादाबाद में दिवाली का उल्लास चरम पर है। शहर के बाजारों में खरीदारी का जबरदस्त उत्साह दिख रहा है। सबसे अधिक भीड़ मूर्तियों और फूलों की दुकानों पर नजर आई। छोटी दिवाली पर लोगों ने घरों को फूलों और झालरों से सजाया और दीये जलाए। किराना दुकानदारों ने बताया कि खील-बताशे और ड्राई फ्रूट गिफ्ट पैक की कीमतों में थोडी वृद्धि हुई है।

विज्ञापन
Moradabad drenched in the splendor of Diwali... Huge crowd in the markets, huge shopping of idols and flowers
रोशनी से नहाया मुरादाबाद - फोटो : संवाद

विस्तार

मुरादाबाद में दिवाली का उल्लास चारों ओर छाया हुआ है। घर-द्वार वंदनवार की खुशबू से महकने लगे हैं। रंग-बिरंगी रोशनी से पूरा शहर नहाया है। बुधवार को उत्साह के साथ छोटी दिवाली मनाई गई। बृहस्पतिवार को धूमधाम से दीपोत्सव मनाया जाएगा।

विज्ञापन


सुख-समृद्धि के प्रतीक भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की शुभ मुहूर्त में घरों और प्रतिष्ठानों में पूजा होगी। दिवाली की खरीदारी के लिए बुधवार को बाजारों में जबरदस्त भीड़ रही। बुधवार को छोटी दिवाली पर सुबह घरों में पूजन किया गया तो शाम को घर के बाहर दीये जलाए गए।
विज्ञापन


घरों और प्रतिष्ठानों को फूलों के वंदनवार, रंग-बिरंगी झालरों और पर्दों से सजाया गया। कई प्रतिष्ठानों पर थीम के हिसाब से स्टैच्यू भी लगाए गए। मिठाई की खरीदारी पर भी उपहारों की व्यवस्था दुकानदारों ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार सुबह आठ बजे से ही दुकानें खुल गई थीं। गुरहट्टी, बाजार गंज, कोतवाली, टाउन हाल, चौमुखापुल, अमरोहा गेट, बर्तन बाजार, मंडी चौक, बुधबार खाना, नवीन नगर, हरथला, प्रभात मार्केट, रोड आदि पर दुकानों पर सजे सामान ग्राहकों को आकर्षित कर रहे थे।

सबसे ज्यादा भीड़ मूर्तियों और फूलों की दुकानों पर रही। लोगों ने जमकर फूलों और मूर्तियों की खरीदारी की। इसके अलावा किराना की दुकानों पर भी खील-बताशे खरीदने के लिए लोगों में उत्साह दिखाई दिया।

किराना व्यापारी आशीष भारद्वाज ने बताया कि ड्राई फ्रूट के गिफ्ट पैक हैं। खील, खिलौने और बताशा 70 से सौ रुपये किलो है। पिछले वर्ष की अपेक्षा इस बार 20 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। गोला 200 और 250 रुपये किलो है।

सजावट के लिए वंदनवार की खूब रही मांग

प्रमुख बाजारों में दुकानों के अलावा सड़क किनारे अस्थायी दुकानों पर दिनभर ग्राहकों की भीड़ रही। कंडील, झूमर, वंदनवार, झालर, लक्ष्मी- गणेश की फोटो, लक्ष्मी जी के पैरों के स्टीकर, ओम, मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर के श्रीयंत्र की खूब बिक्री हुई। वंदनवार में सलीन, फूल, मोती, नग के अलावा मैटेलिक डिजायन की धूम रही। 80 रुपये से पांच हजार रुपये तक की वंदनवार की बिक्री हुई है।

120 रुपये किलो बिका गेंदा

दीपावली पर कमल के फूल से लक्ष्मी-पूजन करना शुभ माना जाता है। इसके लिए घरों और पूजास्थल को भी फूलों से सजाया जाता है। बुधवार सुबह से ही जगह-जगह फूलों और मालाओं के ठेले लगे थे।

मझोला में दुकानदार सोनू ने बताया कि गेंदा का खुला फूल 120 रुपये प्रति किलो, गेंदा की फूल की माला 180 रुपये किलो और कमल की कली 50 रुपये प्रति पीस है। वहीं गेंदा के फूलों की छोटी माला 30 रुपये की है।

मिट्टी के साथ डिजायनर दीयों की मांग

मिट्टी के सादे और डिजायनर दीयों की खूब खरीदारी हुई। इलेक्ट्रिक दीये भी ग्राहकों ने पसंद किए। मेटल के वैक्स वाले दीयों की कीमत 70 रुपये से शुरू है तो वहीं मिट्टी के वैक्स भरे चार दीयों की कीमत 120 रुपये है।

ये दीये चार से दस घंटे तक जलते हैं। पूरे वैक्स के बने दीये भी 50 से 80 रुपये के हैं। लोगों ने शगुन के लिए 11, 21 और 51 दीयों की खरीदारी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed