फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad Double murder: Body young man found in ruins of railway, woman murdered by slitting throat

मुरादाबाद में चाैबीस घंटे के भीतर डबल मर्डर: रेलवे के खंडहर में मिला युवक का शव, महिला की गला काटकर हत्या

Thu, 26 Dec 2024 06:27 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 26 Dec 2024 06:27 PM IST
सार

मुरादाबाद में चाैबीस घंटे के भीतर दो लोगों की हत्या का मामला सामने आया है। पहले मामले में महिला का शव बरामद किया गया। इसके अलावा रेलवे के खंडहर में सफाईकर्मी की लाश बरामद की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Moradabad Double murder: Body young man found in ruins of railway, woman murdered by slitting throat
जसवीर की हत्या के बाद गमगीन परिजन - फोटो : संवाद

विस्तार

मुरादाबाद में चाैबीस घंटे के भीतर डबल मर्डर का मामला सामने आया है। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है। पहले मामले में महिला का शव भोजपुर इलाके में मिला है। उसकी पहचान उत्तराखंड के काशीपुर निवासी के ताैर पर हुई है।

विज्ञापन


दूसरे मामले में तीन दिन से लापता सफाईकर्मी जगवीर की शव रेलवे के पुराने खंडहर में मिला है। गलशहीद थाना क्षेत्र की वाल्मीकि बस्ती निवासी जगवीर सिंह (25) नगर निगम में सफाईकर्मी के रूप में कार्यरत था।
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि वह तीन दिन से लापता था। दोपहर को उसका शव मिल से हड़कंप मच। बड़े भाई विजयवीर ने आरोप लगाया कि साजिश के तहत उसे उसकी हत्या की गई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क किनारे मिला महिला का गला कटा शव

मुरादाबाद-काशीपुर मार्ग पर जहांगीरपुर गांव के पास अज्ञात महिला का गला कटा हुआ शव मिला था। पुलिस को आशंका है कि हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए यहां फेंका गया। महिला के बाएं हाथ पर अंग्रेजी में आकांक्षा और दाहिने हाथ पर गुरुमुखी में मोहित लिखा हुआ है।



हाथ पर ओम का टैटू और लाल चूड़ियां भी मिली हैं। शव गुलाबी लोअर और कोका-कोला रंग की जैकेट पहने हुए था। एसपी ग्रामीण कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि महिला की पहचान के लिए सोशल मीडिया पर तस्वीरें प्रसारित की गई। इसके बाद उसकी पहचान उत्तराखंड निवासी के ताैर पर हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed