फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   moradabad district hospital three docotrs corona positive

जिला अस्पताल के तीन डाक्टर पॉजिटिव, मरीजों से लेकर स्टाफ तक बेचैन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
moradabad district hospital three docotrs corona positive
मुरादाबाद। जिला अस्पताल कोरोना संक्रमण का गढ़ बन रहा है। शनिवार को तीन डाक्टरों के पॉजिटिव आने से मरीजों से लेकर अस्पताल के स्टाफ तक में बेचैनी है। डाक्टरों के संक्रमित आने के बाद 13 कर्मचारियों के सैंपल कराए गए हैं। जिला अस्पताल में अब तक सात डाक्टर समेत 25 स्टाफ कर्मचारी पॉजिटिव हुए हैं और एक वार्ड ब्वाय की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में वायरल, कोरोना स्क्रीनिंग की ओपीडी चल रही है। ओपीडी में प्रतिदिन औसतन पांच सौ मरीज आ रहे हैं। जबकि 24 बेड की इमरजेंसी और 200 बेड की आईपीडी है। इमरजेंसी और ओपीडी में संक्रमण का सबसे अधिक खतरा बना है। ओपीडी में एहतियात बरतते हुए सोशल डिस्टेंसिंग अपनाकर मरीज और डाक्टर के बीच माइक से इलाज हो रहा है, लेकिन इमरजेंसी में पहुंचने वाले मरीजों से संक्रमण फैल रहा है। जिला अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों में हर रोज कोई न कोई मरीज पॉजिटिव आता है।
विज्ञापन

शनिवार को हड्डी रोग विशेषज्ञ, इमरजेंसी मेडिकल आफिसर और ब्लड बैंक के डाक्टर कोरोना संक्रमित आए हैं। इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर ने शुक्रवार रात ड्यूटी की है। उनके साथ पैरामेडिकल स्टाफ भी रहा है। मरीजों को देखने के बाद भर्ती किया है। जबकि अन्य दोनों डाक्टर भी भर्ती मरीजों और स्टाफ के सीधे संपर्क में रहे हैं। इससे अस्पताल में मरीजों से लेकर कर्मचारियों तक में बेचैनी है। चिकित्सा अधीक्षक डा. राजेंद्र कुमार ने बताया कि अस्पताल में दहशत बनी है। चार डाक्टर पहले संक्रमित हो चुके हैं। एक वार्ड ब्वाय की मौत हो चुकी है। शनिवार को तीन डाक्टरों को मिलाकर अब तक संक्रमित होने वाले स्टाफ की संख्या 25 हो गई है। शनिवार को 13 कर्मचारियों के सैंपल भी कराए हैं। इनकी रिपोर्ट आनी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed