फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Defamation case filed against actress Sonakshi Sinha accused of abusing event manager

मुरादाबाद: अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा के खिलाफ मानहानि में परिवाद दायर, इवेंट मैनेजर को अपशब्द कहने का आरोप

Thu, 24 Mar 2022 06:17 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद Published by: अनुराग सक्सेना Updated Thu, 24 Mar 2022 06:17 PM IST
सार

कटघर थानाक्षेत्र के शिवपूरी निवासी प्रमोद शर्मा इवेंट मैनेजर हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने सोनाक्षी सिन्हा ने अनुबंध करने के बाद एक कार्यक्रम में आने से मना कर दिया था, जिसके बाद उनपर केस दर्ज किया गया था। आरोप है कि इसके बाद अभिनेत्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रमोद शर्मा के लिए अपशब्द बोले थे।

विज्ञापन
Moradabad: Defamation case filed against actress Sonakshi Sinha accused of abusing event manager
अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : amar ujala

विस्तार

फिल्म अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। गुरुवार को मुरादाबाद में उनके खिलाफ मानहानि में परिवाद दायर किया गया है। कुछ दिन पहले अदालत ने उनके खिलाफ जमानती वारंट जारी किए थे। इसे लेकर उन्होंने अफवाह बताते हुए केस के वादी एवं इवेंट मैनेजर को अपशब्द बोले थे। अब उनके खिलाफ मानहानि का परिवाद भी दायर करा दिया गया है, जिसकी सुनवाई चार अप्रैल को होगी।

विज्ञापन


कटघर थानाक्षेत्र के शिवपूरी निवासी प्रमोद शर्मा इवेंट मैनेजर हैं। उन्होंने बताया कि वे कार्यक्रमों का आयोजन कराते हैं, जिसमें फिल्मी हस्तियों को भी बुलाते हैं। सोनाक्षी सिन्हा से भी एक कार्यक्रम के लिए अनुबंध किया था। यह कार्यक्रम दिल्ली में दिनाक 30 सितंबर 2018 होना था, लेकिन अंत समय में सोनाक्षी सिन्हा और उनके सलाहकार ने आने के लिए मना कर दिया था। जबकि इन्होंने अपनी पूरी फीस प्रमोद शर्मा से ले ली थी।

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इसके बाद थाना कटघर में 22 फरवरी 2019 को मुकदमा दर्ज कराया गया था। इस मुकदमे की सुनवाई अपर न्यायिक मजिस्ट्रेट स्मिता गोस्वामी की अदालत में की जा रही है। मुकदमे में सोनाक्षी सिन्हा व उनके सलाहकार अभिषेक सिन्हा के खिलाफ मुकदमे में हाजिर न होने के कारण जमानती वारंट जारी कर दिए थे। इसके बाद सोनाक्षी सिन्हा ने मुंबई में प्रेस कान्फ्रेंस कर प्रमोद शर्मा के लिए अपशब्द कहे थे।

मामले की सुनवाई चार अप्रैल को

इन अपशब्दों से आहत हो कर गुरुवार को प्रमोद शर्मा ने अपने अधिवक्ता पीके गोस्वामी के माध्यम से मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट विमल वर्मा की अदालत में सोनाक्षी सिन्हा के खिलाफ मानहानि का परिवाद दायर कराया है, जिस पर सुनवाई के लिए चार अप्रैल की तारीख नियत की गई है। इसकी सुनवाई अपर न्यायिक मजिस्ट्रेट पंचम दानवीर सिंह की अदालत में की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed