{"_id":"63da65b1ba4aaa04e166ba75","slug":"moradabad-debate-in-chhajlat-case-completed-2023-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad: छजलैट प्रकरण में बहस पूरी, 13 फरवरी को आ सकता है फैसला, आजम, अब्दुल्ला आजम समेत अन्य सपाई हैं आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad: छजलैट प्रकरण में बहस पूरी, 13 फरवरी को आ सकता है फैसला, आजम, अब्दुल्ला आजम समेत अन्य सपाई हैं आरोपी
Wed, 01 Feb 2023 06:44 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
Published by: Digvijay Singh
Updated Wed, 01 Feb 2023 06:44 PM IST
सार
विशेष लोक अभियोजक मोहन लाल विश्नोई ने बताया कि बुधवार को इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से बहस पूरी हो चुकी है। अदालत ने आदेश के लिए 13 फरवरी नियत की है।
विज्ञापन
आजम खान (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुरादाबाद में छजलैट के पंद्रह साल पुराने मामले में बुधवार को दोनों पक्षों की ओर से बहस पूरी की गई। इस मामले में आजम खां, अब्दुल्ला आजम समेत अन्य सपाई आरोपी हैं। अदालत ने इस मामले में आदेश के लिए 13 फरवरी नियत की है।
विज्ञापन
छजलैट थाने के सामने 29 जनवरी 2008 को पूर्व मंत्री और रामपुर के पूर्व विधायक आजम खां की कार को चेकिंग के लिए पुलिस ने रुकवा लिया था। जिसके विरोध में आजम खां थाने के सामने ही सड़क पर धरने पर बैठ गए थे। इस मामले की सूचना मिलने पर आस पड़ोस के जनपदों से भी सपा नेता मौके पर पहुंचे थे। जिन पर आरोप लगा था कि इन्होंने आम जनता को उकसा कर सड़क जाम करते हुए बवाल किया। सरकारी कार्य मे बाधा उत्पंन की थी। विशेष लोक अभियोजक मोहन लाल विश्नोई ने बताया कि बुधवार को इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से बहस पूरी हो चुकी है। अदालत ने आदेश के लिए 13 फरवरी नियत की है।
विज्ञापन