फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Rampur: Son body found by the roadside; father found hanging in a field

रामपुर में सनसनीखेज वारदात: एक दिन में उजड़ गया परिवार, सड़क किनारे मिला बेटे का शव, खेत में लटके मिले पिता

Wed, 21 Oct 2026 12:35 PM IST
Vimal Sharma संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Published by: Vimal Sharma Updated Wed, 21 Oct 2026 12:35 PM IST
सार

शाहबाद-बिलारी मार्ग पर ईंट भट्ठे पर मजदूरी करने आए संभल निवासी पिता-पुत्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बेटे मिट्ठन का शव सड़क किनारे जबकि पिता चंद्रसेन का शव ईख के खेत में पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Rampur: Son body found by the roadside; father found hanging in a field
रामपुर में पिता-पुत्र की जान गई - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहबाद-बिलारी मार्ग पर ईंट भट्ठे पर मजदूरी करने आए पिता-पुत्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सोमवार को 30 वर्षीय बेटे मिट्ठन का शव सड़क किनारे मिला था। उसकी मौत की खबर मिलने के बाद 60 वर्षीय पिता चंद्रसेन लापता हो गए। मंगलवार को उनका शव भट्ठे के पास ईख के खेत में पेड़ से लटका मिला।

विज्ञापन


एक के बाद एक पिता-पुत्र की मौत से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। युवक की मौत के कारणों की पुष्टि नहीं होने पर विसरा सुरक्षित किया गया है, जबकि पिता की मौत को पुलिस प्रथम दृष्टया आत्महत्या मान रही है।
विज्ञापन


संभल के धनारी थाना क्षेत्र के खजुरा छपरा गांव निवासी मिट्ठन (30) अपने पिता चंद्रसेन (60) के साथ 15 अक्तूबर को मजदूरी करने सैफनी क्षेत्र में आए थे। दोनों शाहबाद-बिलारी मार्ग पर धनौरा गांव के मोड़ के पास मेहर अली खां के पेट्रोल पंप के सामने स्थित ईंट भट्ठे पर काम कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को मिट्ठन का शव मार्ग किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बेटे की मौत की खबर मिलने के बाद चंद्रसेन भी लापता हो गए। सोमवार देर रात उनके गायब होने पर लोगों ने तलाश शुरू की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा।


मंगलवार को करीब तीन बजे भट्ठे के बराबर स्थित ईख के खेत में पेड़ से उनका शव लटका मिला। शव मिलने की सूचना पर मौके पर भीड़ जुट गई। थाना प्रभारी पंकज पंत पुलिस बल के साथ पहुंचे और शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य जुटाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed