फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad Dead body of a drug dealer employee found on the highway

Moradabad: दवा कारोबारी के कर्मचारी की गला दबाकर हत्या, हाईवे पर फेंका शव, कैश और मोबाइल गायब

Wed, 08 Feb 2023 06:10 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 08 Feb 2023 06:10 PM IST
सार

राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में ले लिया। बेटे नितिन वर्मा ने बताया कि पिता से उनकी बात मंगलवार रात 9 बजे हुई थी। एसपी सिटी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Moradabad Dead body of a drug dealer employee found on the highway
हाईवे किनारे मिला दवा कारोबारी के कर्मचारी का मिला शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद में दवा कारोबारी के कर्मचारी आदेश वर्मा (55) की गला दबाकर हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह करीब पौने सात बजे उनका शव कटघर क्षेत्र में दिल्ली लखनऊ हाईवे पर चंदौसी कट के पास मिला। वह मंगलवार रात शाहबाद से दवाओं की सप्लाई कर 40 हजार रुपये लेकर लौट रहे थे। रकम और मोबाइल गायब हैं। जिससे माना जा रहा है कि लूट के लिए उनकी हत्या की गई है।

विज्ञापन


कटघर थानाक्षेत्र के शिवपुरी में श्री शांति ट्रेडर्स के नाम से प्रेम गुप्ता का दवाइयों का कारोबार है। मझोला के कांशीराम नगर निवासी आदेश वर्मा श्री शांति ट्रेडर्स में बतौर सेल्समैन नौकरी करते थे। वह मुरादाबाद के अलावा आस पड़ोस के जनपदों और कस्बों में मेडिकल स्टोर और अस्पताल में दवाइयां सप्लाई कर वहां से भुगतान लेकर आते थे। आदेश के बेटे नितिन वर्मा ने पुलिस को बताया कि मंगलवार सुबह करीब दस बजे उनके पिता बिलारी, शाहबाद, सैफनी में दवाइयां सप्लाई कर चालीस हजार रुपये का भुगतान लेने के बाद मुरादाबाद लौट रहे थे। 
विज्ञापन


रात करीब बाठ बजे नितिन की अपने पिता से फोन पर बात हुई थी। तब उन्होंने जल्द घर लौटने के लिए कहा था। इसके बाद उनका फोन बंद हो गया। देर रात आदेश घर नहीं पहुंचे तो परिवार ने पुलिस को सूचना दी गई। बुधवार सुबह करीब पौने सात बजे कटघर थानाक्षेत्र में हाईवे पर चंदौसी कट के पास उनका शव पड़ा मिला। पुलिस मौके पर पहुंची और नितिन वर्मा को भी मौके पर बुला लिया। उसने शव देखकर मृतक की पहचान अपने पिता आदेश के रूप में की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी सिटी अखिलेश भदैरिया ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। जांच पड़ताल में पता चला कि आदेश शाहबाद से चालीस हजार रुपये लेकर चले थे। रुपये और मोबाइल गायब हैं। आशंका जताई जा रही है कि लूट के लिए हत्या की गई है। बेटे की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। हर पहलू की गहलता से जांच की जा रही है। जल्द ही हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed