फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Danish killed e-rickshaw drivers, purpose was to rob the battery

मुरादाबाद का सीरियल किलर: दानिश ने खीरा-ककड़ी की तरह काटी ई-रिक्शा चालकों की गर्दन, मकसद सिर्फ बैटरी लूटना

Thu, 21 Sep 2023 03:14 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 21 Sep 2023 03:14 PM IST
सार

एसएसपी हेमराज मीणा ने बताया कि मूंढापांडे के सरकड़ा खास निवासी संजीव गुप्ता का बेटा नमन गुप्ता सात सितंबर को घर से ई-रिक्शा समेत गायब हो गया था। वह गंभीर हालत में एक कुएं से बरामद किया गया। इसकी जांच में दानिश का नाम सामने आया। जब उससे पूछताछ की गई तो दो हत्याओं का खुलासा हुआ।   

विज्ञापन
Moradabad: Danish killed e-rickshaw drivers, purpose was to rob the battery
पाकबड़ा पुलिस की हिरासत में पकड़े गए आरोपी - फोटो : संवाद

विस्तार

साधारण सा दिखने वाला 35 वर्षीय दानिश का पेशा खीरा-ककड़ी बेचना है। न कोई उस पर शक कर सकता है और न ही किसी को उम्मीद थी कि दानिश ऐसी वारदातें भी कर सकता है लेकिन उसने साजिश इतनी खौफनाक रची कि मात्र 10-12 हजार रुपये के लालच में उसने ई-रिक्शा चालकों की गर्दन खीरा ककड़ी की तरह काट दी।

विज्ञापन


उसने अपने भाई के साथ मिलकर खीरा की बोरी उठाकर ले जाने का झांसा देकर ई-रिक्शा बुक कराए और चालकों की हत्याएं कर डालीं। एक की लाश मैनाठेर क्षेत्र में तो दूसरे की लाश पाकबड़ा क्षेत्र में फेंक दी। तीसरे चालक नमन गुप्ता की गर्दन रेतकर उसे घायल अवस्था में फेंक दिया।
विज्ञापन


गनीमत रही कि उसकी जिंदगी बच गई। पुलिस ने कटघर के बरवाला मझरा निवासी दानिश और उससे ई-रिक्शा की बैटरियां खरीदने वाले गलशहीद प्रिंस रोड निवासी सलाउद्दीन और खूब सिंह सैनी को गिरफ्तार कर दो हत्याएं और एक जानलेवा हमले व लूट का खुलासा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी हेमराज मीना ने बताया कि मूंढापांडे के सरकड़ा खास निवासी संजीव कुमार गुप्ता का बेटा नमन गुप्ता सात सितंबर को घर से ई-रिक्शा लेकर निकला था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा था। उसका मोबाइल भी बंद हो गया था। पुलिस गुमशुदगी दर्ज करने के बाद नमन की तलाश में जुटी थी।

11 सितंबर को कटघर थाना क्षेत्र में एक कुएं से वह घायल अवस्था में मिला था। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के जरिए दानिश, कबाड़ी सलाउद्दीन और खूब सिंह सैनी को दबोच लिया। आरोपी दानिश ने बताया वह वह नमन का ई-रिक्शा बुक कराकर खीरा की बोरी उठाने ले लिए काशीपुर तिराहे के पास ले गया था।

यहां से फैक्टरी के पीछे कच्चे रास्ते पर ले गया और मौका पाकर नमन की गर्दन पर चाकू से वार कर उसे कुएं में फेंक दिया था। इसके बाद उसकी ई- रिक्शा लूटकर ले गया था। इससे पहले उसने 18 जुलाई 2023 को अपने भाई बन्ने के साथ मिलकर कटघर के करूला निवासी चांद मोहम्मद का ई- रिक्शा बुक कराकर मैनाठेर थाना क्षेत्र से खीरे की बोरी लाने के बहाने से ले गया था।

इसके बाद उसकी गर्दन काटकर हत्या कर दी थी। इसके अलावा उसे पेड़ से बांध दिया था। इससे पहले 23 अप्रैल 2023 को गांगन वाली मैनाठेर निवासी ई-रिक्शा चालक रिजवान का ई-रिक्शा बुक कराकर दोनों भाई पाकबड़ा क्षेत्र में सब्जीपुर गांव के जंगल में ले गए थे। 


यहां चालक का गला काटकर हत्या करने के बाद ई-रिक्शा लूट लिया। ई-रिक्शा की बैटरी 10 हजार रुपये में बेच दी थी। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर लूटी गई ई-रिक्शा, चार बैटरी बरामद की हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed