फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad Crime: Angry husband cuts wife's hair, case registered

Moradabad Crime: गुस्से में पति ने काटे पत्नी के बाल, दर्ज हो गया केस, पीड़िता बोली- लगातार किया जा रहा परेशान

Tue, 18 Nov 2025 06:47 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 18 Nov 2025 06:47 PM IST
सार

विवाद के बाद युवक ने पत्नी के बाल काट दिए। इस मामले में पीड़िता ने प्राथमिकी दर्ज करवाई है। उसने कहा है कि शादी के बाद से लगातार उसका उत्पीड़न हो रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Moradabad Crime: Angry husband cuts wife's hair, case registered
मुरादाबाद पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी - फोटो : सांकेतिक

विस्तार

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला ने अपने पति पर बाल कटवाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपी पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के आशियाना काॅलोनी निवासी पूनम पाल ने दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि उसकी शादी मोहन पाल के साथ हुई थी। 

विज्ञापन


महिला का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया था। पति ने उसके सिर के बाल भी कटवा दिए हैं और पति उसे फ्रॉस संस्था के नाम पर दान मांगने के लिए ले गया। सिविल लाइंस थाना प्रभारी मनीष सक्सेना ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी मोहन पाल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

विज्ञापन

खेत की मेड़ के लिए मारपीट में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
ठाकुरद्वारा में नन्हूवाला में खेत की मेड़ के विवाद में मामा-भांजे के साथ मारपीट के आरोप में पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इस मामले में पीड़ित राजेंद्र सिंह ने पुलिस को तहरीर दी है। पीड़ित के अनुसार वह रविवार को अपने खेत की मेड़ ठीक कर रहा था।

गांव के जयवीर सिंह आदि भी अपनी मेड़ ठीक कर रहे थे। इस दौरान वे उसके खेत के अंदर आ गए। इसका उसने विरोध किया तो आरोप है कि उन्होंने उसके साथ गली गली शुरू कर दी। गाली देने से मना करने पर उन्होंने उसे पीटा फिर धारदार हथियार से हमला कर उसे घायल कर दिया।

बचाने आए उसके भांजे अरुण कुमार को भी मारपीट कर घायल किया। पुलिस ने आरोपी गांव के जयवीर सिंह और उसके भाई उपेंद्र सिंह, रतूपुरा निवासी धर्मवीर सिंह और रामपुर बलभद्र निवासी नेमपाल सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

माता-पिता से झगड़ा करने के मामले  में पुत्र गिरफ्तार, मिली जमानत 
ठाकुरद्वारा पुलिस ने माता-पिता से झगड़ा करने के आरोप में पुत्र को शांति मांग करने के आरोप में गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार गांव  टांडा अफजल निवासी दीपक कुमार घरेलू बातों को लेकर अपनी मां और पिता से झगड़ा कर रहा था।

सूचना पर पुलिस उसके घर पर पहुंची। उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। वहीं पुलिस ने दीपक कुमार को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। उसका चालान कर एसडीएम कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे जमानत पर छोड़ दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed