फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Crackdown those spreading misleading news social media; action be taken against both user and group

मुरादाबाद: सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरें फैलाने वालों पर शिकंजा, यूजर के साथ ग्रुप एडमिन पर भी होगी कार्रवाई

Sun, 18 Oct 2026 01:20 PM IST
Vimal Sharma अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: Vimal Sharma Updated Sun, 18 Oct 2026 01:20 PM IST
सार

मुरादाबाद में भ्रामक सूचनाएं फैलाने वालों पर पुलिस प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा। डीएम अनुनय झा और एसएसपी सतपाल अंतिल ने बिना पुष्टि खबर, संदेश या वीडियो साझा न करने की अपील की है।

विज्ञापन
Moradabad: Crackdown those spreading misleading news social media; action be taken against both user and group
मुरादाबाद में व्यवस्था देखते डीएम और एसएसपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद पुलिस प्रशासन ने सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचनाएं फैलाने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद यह कदम शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए उठाया गया है।

विज्ञापन


डीएम अनुनय झा और एसएसपी सतपाल अंतिल ने इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए हैं। डीएम ने लोगों से बिना पुष्टि के कोई भी खबर, संदेश या वीडियो साझा नहीं करने को कहा। उन्होंने सोशल मीडिया पर प्रसारित सामग्री की सत्यता जांचने पर जोर दिया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गलत सूचनाएं फैलाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कठोर विधिक कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी सतपाल अंतिल ने बताया कि भ्रामक सामग्री फैलाने वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों की निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संदिग्ध मामलों में यूजर और ग्रुप एडमिन की भूमिका की जांच कर कार्रवाई होगी। यह निगरानी जनपद में शांति और सामाजिक सौहार्द के लिए महत्वपूर्ण है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed