{"_id":"650c4756a6fc32d59207f035","slug":"moradabad-court-issues-warrant-against-actress-jayaprada-orders-four-to-appear-2023-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभद्र टिप्पणी केस: अभिनेत्री जयाप्रदा के खिलाफ मुरादाबाद की कोर्ट ने जारी किया वारंट, चार को पेश होने के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभद्र टिप्पणी केस: अभिनेत्री जयाप्रदा के खिलाफ मुरादाबाद की कोर्ट ने जारी किया वारंट, चार को पेश होने के आदेश
Thu, 21 Sep 2023 07:08 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Thu, 21 Sep 2023 07:08 PM IST
सार
2019 के लोकसभा चुनाव के बाद कटघर के मुस्लिम डिग्री कॉलेज में सपा कार्यकर्ताओं ने एक कार्यक्रम का आयोजन करवाया। इसमें रामपुर के पूर्व सांसद आजम खां, मुरादाबाद के सपा सांसद डॉ. एसटी हसन समेत अन्य नेता शामिल हुए थे।आरोप है कि कार्यक्रम में पूर्व सांसद एवं अभिनेत्री जयाप्रदा पर अभद्र टिप्पणी की गई थी।
विज्ञापन
रामपुर की पूर्व सांसद जया प्रदा
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रामपुर की पूर्व सांसद एवं अभिनेत्री जयाप्रदा के खिलाफ अभद्र टिप्पणी मामले में बृहस्पतिवार सुनवाई टल गई। अब चार अक्तूबर को सुनवाई होगी। 2019 लोकसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद कटघर क्षेत्र के मुस्लिम डिग्री कॉलेज में आयोजित सम्मान समारोह में रामपुर के पूर्व सांसद आजम खां, मुरादाबाद के सपा सांसद डॉ. एसटी हसन समेत अन्य सपा नेता शामिल हुए थे।
विज्ञापन
आरोप है कि कार्यक्रम के दौरान रामपुर के पूर्व सांसद एवं अभिनेत्री जयाप्रदा पर अभद्र टिप्पणी की गई थी। इस मामले में रामपुर निवासी मुस्तफा हुसैन ने आजम खां, डॉ. एसटी हसन, अब्दुल्ला आजम, फिरोज खां, आयोजक मोहम्मद आरिफ, रामपुर के पूर्व चेयरमैन अजहर खां के खिलाफ केस दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन
विशेष लोक अभियोजक मोहन लाल विश्नोई ने बताया कि बृहस्पतिवार को मुकदमे की सुनवाई लघु वाद न्यायाधीश मनिंदर सिंह की अदालत में की जानी थी लेकिन एक अधिवक्ता के निधन हो जाने के कारण अधिवक्ताओं ने शोकसभा कर न्यायिक कार्य स्थगित कर दिया था।
विज्ञापन
इस मामले में अभिनेत्री एवं रामपुर की पूर्व सांसद जयाप्रदा को अदालत में हाजिर होकर बतौर पीड़िता अपने बयान दर्ज कराने थे लेकिन उनके अधिवक्ता ने जयाप्रदा की तरफ से स्थगन प्रार्थना पत्र पेश किया गया। अदालत ने जयाप्रदा के खिलाफ दोबारा जमानती वारंट जारी करते हुए उन्हें आगामी 4 अक्टूबर को अदालत में हाजिर होने का आदेश जारी किया है।