{"_id":"63a1c9faf095147b871d23d5","slug":"moradabad-court-issued-warrant-against-film-director-ikram-akhtar-in-fraud-of-1-5-crore-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad: फिल्म निर्देशक इकराम अख्तर पर डेढ़ करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप, अदालत ने जारी किए वारंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad: फिल्म निर्देशक इकराम अख्तर पर डेढ़ करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप, अदालत ने जारी किए वारंट
Tue, 20 Dec 2022 08:13 PM IST
अनुराग सक्सेना
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Tue, 20 Dec 2022 08:13 PM IST
सार
वादी कुलदीप कत्याल के अधिवक्ता अनुज विश्नोई ने बताया कि जमानत मिलने के बाद फिल्म निर्देशक इकराम अख्तर इस मुकदमे में गैरहाजिर हैं। अदालत ने इकराम अख्तर के गैर जमानती वारंट जारी किए हैं
विज्ञापन
फिल्म निर्देशक इकराम अख्तर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
अदालत ने फिल्म निर्देशक इकराम अख्तर के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किए हैं। आरोप है कि उन्होंने डेढ़ करोड़ रुपये लेने के बाद बीच में ही फिल्म की शूटिंग छोड़ दी।
मुरादाबाद निवासी बिल्डर कुलदीप कत्याल ने फिल्म निर्देशक इकराम अख्तर के खिलाफ वाद दायर कराया था। उसमें आरोप लगाते हुए कहा कि इकराम अख्तर ने उनकी फिल्म आई लव दुबई बनाने के एवज में उनसे डेढ़ करोड़ रुपये लिए थे लेकिन पैसे लेने के बाद भी फिल्म पूरी करके नहीं दी। इस मामले में कई बार उनसे कहा गया लेकिन उन्होंने कोई संतोष जनक उत्तर नहीं दिया और हर बार उन्हें टालते रहे।
मुरादाबाद निवासी बिल्डर कुलदीप कत्याल ने फिल्म निर्देशक के खिलाफ वाद दर्ज कराया था। इसकी सुनवाई अतिरिक्त न्यायालय में चल रही है। इस मामले में मुरादाबाद की कोतवाली पुलिस 2017 में फिल्म निर्देशक इकराम अख्तर को मुंबई से गिरफ्तार भी कर चुकी है, जिसमें बाद उन्हें मुंबई में ही अंतरिम जमानत मिल गई थी।
विज्ञापन
इसके बाद 18 मई 2017 को इकराम अख्तर ने मुरादाबाद में अतिरिक्त न्यायालय की कोर्ट में पेश होकर जमानत प्राप्त कर ली थी। वादी कुलदीप कत्याल के अधिवक्ता अनुज विश्नोई ने बताया कि जमानत मिलने के बाद फिल्म निर्देशक इकराम अख्तर इस मुकदमे में गैरहाजिर हैं। अदालत ने इकराम अख्तर के गैर जमानती वारंट जारी किए हैं तथा सुनवाई के लिए आगामी 13 जनवरी नियत की गई है।