फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: couple riding bike was crushed by a dumper, both died on the spot

Moradabad: डंपर ने बाइक सवार दंपती को कुचला, दोनों की मौके पर ही मौत, शवों की हालत देख परिजन हुए बेहोश

Sun, 23 Jun 2024 03:09 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, पाकबड़ा (मुरादाबाद)
अमर उजाला नेटवर्क, पाकबड़ा (मुरादाबाद) Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 23 Jun 2024 03:09 PM IST
सार

पाकबड़ा में गलत दिशा से आ रहे डंपर से बाइक सवार दंपती को कुचल दिया। इसमें दोनों की जान चली गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन
Moradabad: couple riding bike was crushed by a dumper, both died on the spot
मुरादाबाद में हुए हादसे में दंपती की मौत - फोटो : संवाद

विस्तार

बाइक सवार दंपती को गलत दिशा से आ रहे डंपर ने कुचल दिया। इसमें दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मोहनपुर कुंदरकी से अपने ससुराल असमोली जा रहे योगेश (25) की बाइक को लोदीपुर राजपूत गांव के पास गलत दिशा से आ रहे डंपर ने कुचल दिया।

विज्ञापन


इसमें योगेश और उनकी पत्नी हिमांशी गंभीर रूप से जख्मी हो गई। दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पाकबड़ा पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर डंपर को कब्जे में ले लिया। पति-पत्नी के शवों को जिला अस्पताल भेज दिया गया है। मौके पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन

टक्कर मारने वाले वाहन चालक पर केस

गांव वोवदवाला निवासी राजेंद्र शर्मा ने शनिवार को पुलिस को तहरीर दी। बताया कि 18 जून को वह मंडी समिति के सामने पत्नी निर्देश शर्मा के साथ बस का इंतजार कर रहे थे। इस दौरान एक तेज रफ्तार गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार। हादसे में घायल दंपती को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने राजेंद्र शर्मा की तहरीर पर गाड़ी के अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed