{"_id":"6af2fff9973ecd6b2d090c99","slug":"moradabad-contract-worker-suffers-electric-burns-while-working-on-a-line-during-a-shutdown-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद: शटडाउन के दौरान लाइन पर काम कर रहा संविदाकर्मी करंट से झुलसा, हालत बिगड़ने पर रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद: शटडाउन के दौरान लाइन पर काम कर रहा संविदाकर्मी करंट से झुलसा, हालत बिगड़ने पर रेफर
Tue, 10 Nov 2026 04:59 PM IST
Vimal Sharma
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Published by: Vimal Sharma
Updated Tue, 10 Nov 2026 04:59 PM IST
सार
शटडाउन के दौरान लाइन पर काम करते समय संविदाकर्मी करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। जिला अस्पताल में हालत बिगड़ने पर उसे टीएमयू रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
संविदाकर्मी करंट लगने से झुलसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आर्य नगर फीडर पर शटडाउन लेकर लाइन पर काम कर रहा संविदाकर्मी संपत करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे में उसके दोनों हाथ कोहनी तक झुलस गए हैं। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
जहां हालत बिगड़ने पर टीएमयू रेफर कर दिया गया। बताया गया कि संपत पिछले 10 महीने से टैक्सी स्टैंड बिजलीघर पर कार्यरत था। हादसे के समय उसके साथ अमन और अंकित भी मौजूद थे।
विज्ञापन
लाइन पर काम करने के दौरान अचानक करंट की वापसी होने से संपत उसकी चपेट में आ गया। एक्सईएन विकास दीप ने हादसे के लिए मझोला के जेई सतवीर की लापरवाही को जिम्मेदार बताया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि त्योहार तक शटडाउन नहीं लेने के निर्देश जारी कर सभी उपकेंद्रों को पत्र भेजा गया था। इसके बावजूद शटडाउन लिया गया और इसकी सूचना न तो किसी ग्रुप में दी गई और न ही अधिकारियों को जानकारी दी गई।