फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Construction of Gagan bridge approved..18 crores received, work started after one month

Moradabad: गागन पुल के निर्माण को मंजूरी..18 करोड़ मिले, एक माह बाद काम शुरू होने के आसार, जाम से मिलेगी निजात

Sun, 30 Mar 2025 11:13 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 30 Mar 2025 11:13 AM IST
सार

गागन नदी पर बने पुराने पुल को तोड़कर 18.40 करोड़ की लागत से नया पुल बनाया जाएगा। पुल के जर्जर होने के कारण प्रशासन ने भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी है। 

विज्ञापन
Moradabad: Construction of Gagan bridge approved..18 crores received, work started after one month
मुरादाबाद का गागन पुल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली रोड स्थित गागन नदी पर बने पुराने पुल को तोड़कर नया पुल बनाया जाएगा। शुक्रवार को शासन ने पुल के निर्माण को मंजूरी दे दी। अब सेतु निगम 18.40 करोड़ की लागत से पुल का निर्माण कराएगा। इससे पहले पुल निर्माण के लिए लिए व्यय वित्त समिति ने मंजूरी दे दी थी।

विज्ञापन


पुराना पुल टूटने के बाद नए पुल पर दोनों तरफ के वाहनों का दबाव बढ़ जाएगा, इससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ेगी। हालांकि, निर्माण शुरू होने में एक माह का समय लग सकता है। दिल्ली रोड पर सर्किट हाउस के नजदीक गागन तिराहे पर एक नया और दूसरा पुराना पुल है।
विज्ञापन


नौ माह पहले अधीक्षण अभियंता ने जांच के बाद गागन नदी के पुराने पुल को भारी वाहनों के संचालन के लिए खतरनाक बताया था। साथ ही आवागमन पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन से अनुरोध किया था। इसके बाद लोक निर्माण विभाग ने पुल की मरम्मत के लिए एक प्रस्ताव शासन को भेजा था, लेकिन उच्चाधिकारियों ने सेतु निगम से पुल का निर्माण कराने का निर्णय लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद सेतु निगम के परियोजना निदेशक ने 18.71 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा था। इस बीच पुल की रेलिंग का एक और हिस्सा टूटकर गिर गया। इस दौरान एक टेंपो गिरते-गिरते बचा था। लोगों की नाराजगी के बाद पीडब्ल्यूडी ने रेलिंग की मरम्मत करा दी थी।

पुलिस ने पुराने जर्जर पुल पर भारी वाहनों के आवागमन पर रोक के लिए बैरिकेडिंग करा दी। अब नए पुल से भारी वाहनों का संचालन हो रहा है। पुराने पुल से दोपहिया वाहन और कार चालक दिल्ली की ओर जा रहे हैं। एक पुल से वाहनों का संचालन होने से सुबह-शाम जाम लग रहा है।

सेतु निगम निर्माण के लिए जारी करेगा टेंडर
सेतु निगम के प्रस्ताव पर पहले शासन की व्यय वित्त समिति ने मुहर लगा दी थी। इस मामले में शासन के अधिकारियों ने पुल निर्माण करने के लिए प्रस्ताव से 30 लाख रुपये कम  18.40 करोड़ के धन की मंजूरी दे दी है। सेतु निगम पुल के निर्माण के लिए टेंडर जारी करेगा। टेंडर की स्वीकृति के बाद निर्माण कार्य शुरू होगा। इसमें करीब एक माह का समय लग सकता है। गागन पुल से प्रतिदिन 45-50 हजार वाहन गुजरते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed