Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Congress state president Ajay Rai was not allowed meet jailed Sambhal district president

Moradabad: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को जेल में बंद संभल जिलाध्यक्ष से मुलाकात की नहीं मिली अनुमति

Mon, 28 Oct 2024 12:08 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 28 Oct 2024 12:08 PM IST
सार

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को जेल में बंद संभल जिलाध्यक्ष से मिलने की अनुमति पहले मिलने के बाद अचानक रद्द कर दी गई। कांग्रेस का आरोप है कि सत्ता पक्ष के दबाव में यह कदम उठाया गया। अब इस मुद्दे पर कांग्रेस नेता डीएम से मुलाकात करेंगे।

विज्ञापन
Moradabad: Congress state president Ajay Rai was not allowed meet jailed Sambhal district president
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय - फोटो : एएनआई

विस्तार

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय जेल में बंद संभल के जिलाध्यक्ष विजय शर्मा से मुलाकात करना चाहते थे। इसके लिए कांग्रेसियों ने अनुमति मांगी तो जेल अधीक्षक ने उन्हें सोमवार को मिलने की इजाजत दे दी। कांग्रेस का आरोप है कि कुछ देर बाद ही जेल अधीक्षक ने मुलाकात की अनुमति देने से इनकार कर दिया। कांग्रेसियों का कहना है कि सत्ता पक्ष के दबाव में यह किया जा रहा है।

विज्ञापन


इस मामले में कांग्रेस के नेता डीएम से मुलाकात करेंगे। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष असलम खुर्शीद ने बताया कि शनिवार को जिला जेल के अधीक्षक को पत्र देकर कहा था कि प्रदेश अध्यक्ष अजय राय सोमवार को मुरादाबाद आएंगे। प्रदेश अध्यक्ष के साथ सात लोग जेल में बंद संभल के जिलाध्यक्ष विजय शर्मा से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन


जेल अधीक्षक ने दोपहर एक बजे मिलने की इजाजत दे दी, लेकिन कुछ देर बाद जेल अधीक्षक ने फोन करके आचार संहिता का हवाला देकर अनुमति देने से इन्कार कर दिया। कहा कि इस मामले में डीएम को इजाजत देने का अधिकार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि सत्ता पक्ष के दबाव में उनको इजाजत नहीं मिली है। इस मामले को लेकर सोमवार को वह पार्टी नेताओं के साथ डीएम अनुज सिंह से मुलाकात करेंगे। संभल के जिलाध्यक्ष 15 दिनों से जेल में बंद हैं। उनको जमीन के विवाद में फंसाया गया है।

पूर्व मंत्री के घर आएंगे प्रदेश अध्यक्ष 

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को पूर्व मंत्री हाजी इकराम कुरैशी के घर एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने आएंगे। इस कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष के साथ अन्य कार्यकर्ता भी शामिल होंगे। सोमवार को प्रदेश अध्यक्ष जिले के पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed