फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Complaints in Disha meeting, DM and Municipal Commissioner did not attend, MP Ruchiveera angry

Moradabad: दिशा की बैठक में मिली कई शिकायतें... डीएम और नगर आयुक्त नहीं पहुंचे, भड़क उठी सांसद रुचिवीरा

Tue, 06 May 2025 04:06 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 06 May 2025 04:06 PM IST
सार

मुरादाबाद में दिशा समिति की बैठक में सांसद रुचिवीरा ने हर घर जल योजना, सड़क निर्माण, स्मार्ट सिटी और नगर निगम कार्यों में गड़बड़ी पर नाराजगी जताई। उन्होंने विकास कार्यों की जांच में जनप्रतिनिधियों को शामिल करने और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। माैके पर डीएम और नगर आयुक्त के नहीं होने पर सांसद ने नाराजगी जाहिर की। 

विज्ञापन
Moradabad: Complaints in Disha meeting, DM and Municipal Commissioner did not attend, MP Ruchiveera angry
मुरादाबाद में बैठक के दाैरान सांसद रुचिवीरा - फोटो : विभाग

विस्तार

मुरादाबाद जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में सोमवार को विकास कार्यों की गड़बड़ी का मुद्दा उठा। बैठक की अध्यक्षता करते हुए सांसद रुचिवीरा ने हर घर जल योजना के तहत कराए गए कामों और सड़क निर्माण में गड़बड़ी की शिकायतें मिलने पर दोनों विभागों के अधिशासी अभियंता से नाराजगी जताई।

विज्ञापन


स्मार्ट सिटी और नगर निगम के कार्यों की भी शिकायतें मिलने पर सांसद ने सीडीओ से कहा कि  जनप्रतिनिधियों को कमेटी में शामिल करते हुए विकास कार्यों की जांच कराई जाए। विकास भवन सभागार में हुई बैठक में मनरेगा कार्यों की समीक्षा के दौरान सांसद ने कहा कि जिले में चिह्नित नदी या तालाबों पर बरसात से पूर्व कराए गए कार्यों की जानकारी जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध कराई जाए ताकि उन कार्यों का निरीक्षण किया जा सके।
विज्ञापन


पीएम ग्राम सड़क योजना के तहत कराए गए कार्यों के बारे में उन्होंने अधिशासी अभियंता से विस्तृत जानकारी ली। कहा कि सड़कों को दुरुस्त बनाए रखने के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के मोबाइल नंबर उपलब्ध कराए जाएं ताकि क्षेत्र भ्रमण के दौरान मिलने वाली शिकायतों के समाधान के लिए संपर्क किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद ने कहा कि हाईवे पर उन्हें एंबुलेंस, क्रेन की सुविधा नजर नहीं आती है। डिवाइडर पर कट भी कई स्थान पर देखने को मिल रहे हैं। इससे दुर्घटना की संभावना बढ़ती है। इसके अलावा कई स्थानों पर ड्रेनेज की व्यवस्था ठीक नहीं होने का जिक्र करते हुए एनएचआई के अधिकारियों से इसके प्रति नाराजगी जताई।

प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी की प्रगति की समीक्षा के दौरान जनप्रतिनिधियों ने कहा कि पात्र लोगों के चयन के दौरान पारदर्शिता नहीं बरती जा रही है। जांच टीम जब भी सर्वे के लिए जाए तो स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी जानकारी दी जाए। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारी प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के अंतर्गत पात्र लाभार्थी और अपात्र लोगों की सूची उपलब्ध कराएं।

मूंढापांडे क्षेत्र में कोसी नदी में बाढ़ आने से स्थानीय लोगों को होने वाली समस्या के समाधान के लिए कराए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी के दौरान संबंधित अधिकारी ने बताया कि कोसी नदी पर बंधा निर्माण के लिए सर्वे की प्रक्रिया चल रही है। इस अवसर पर एमएलसी गोपाल अंजान, सीडीओ सुमित यादव सहित कई जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे।

देहात विधायक ने उठाया खराब सड़क का मुद्दा
देहात विधायक हाजी नासिर कुरैशी ने बैठक में कहा कि ग्राम मुड़िया क्षेत्र में पीडब्ल्यूडी द्वारा तीन साल पहले बनाई गई एक किमी सड़क जर्जर हो चुकी है। मरम्मत के नाम पर सिर्फ 300 मीटर सड़क की मरम्मत ही की जा सकी है। उन्होंने बताया कि रानीनागल से भोजपुर और रानीनागल से कोरवाकू होते हुए नहर तक के मार्ग की निर्माण वह काफी समय से करते आ रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। सीडीओ ने संबंधित अधिकारियों से इसका संज्ञान लेकर समस्या समाधान कराने का निर्देश दिया।

ढकिया नगर पंचायत अध्यक्ष बोले- विभाग वाले मुझे बुद्धू बना देते हैं 
दिशा की बैठक में ढकिया नगर पंचायत अध्यक्ष मुजम्मिल ने जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल योजना के तहत उनके क्षेत्र में पेयजलापूर्ति को लेकर चल रहे काम की गुणवत्ता को काफी खराब बताया। उन्होंने कहा कि 50 लाख की लागत से उन्होंने क्षेत्र में सीसी टाइल्स सड़क का निर्माण कराया है।

पेयजल की पाइपलाइन इतनी कमजोर है कि वह कई जगह से फट गई है। उससे निकल रहे पानी के कारण सीसी टाइल्स का काम बैठने लगा है। पूछने पर कोई सही जानकारी नहीं देता, सब एक दूसरे पर टालते हैं। जब चेयरमैन को ही यह लोग बुद्धू बना देते हैं तो आम नागरिक की कौन कहे। इस पर सांसद ने सीडीओ से जांच कराने को कहा।

डीएम, नगर आयुक्त के बैठक में न आने पर सांसद ने जताई नाराजगी
दिशा की बैठक में डीएम व नगर आयुक्त के न आने पर सांसद ने नाराजगी जताई। सांसद ने कहा कि जब तक डीएम नहीं आएंगे बैठक शुरू नहीं होगी। वह बैठक छोड़कर जाने की तैयारी कर रहीं थीं कि इसी बीच डीएम का फोन आ गया। उन्होंने कहा कि वह बाहर गए थे, वापस लौट रहे हैं। इसके बाद बैठक शुरू हो गई।

नगर निगम और स्मार्ट सिटी के कार्यों का ब्योरा उपलब्ध नहीं कराने और बैठक में नगर आयुक्त के न पहुंचने पर भी सांसद ने नाराजगी जताई। सांसद ने सीडीओ से कहा कि आगे तभी बैठक आयोजित की जाए जब सभी जिम्मेदार अधिकारी मौजूद रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed