फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Clash between DCB Chairman and District President of BJP Mahila Morcha, both reached police

Moradabad: डीसीबी चेयरमैन और भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष के बीच भिड़ंत, दोनों पुलिस के पास पहुंचे

Fri, 29 Mar 2024 06:16 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 29 Mar 2024 06:16 PM IST
सार

मुरादाबाद में महिला माेर्चा की जिलाध्यक्ष आदेश चौधरी और जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन विजयभान सिंह आमने-सामने आ गए थे। दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है। मामले की जांच चल रही है। 

विज्ञापन
Moradabad: Clash between DCB Chairman and District President of BJP Mahila Morcha, both reached police
यूपी पुलिस का वाहन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष आदेश चौधरी ने जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन विजयभान सिंह, उनके बेटे कपिल मलिक समेत पांच लोगों पर पिटाई करने का आरोप लगाया है। आदेश का कहना है कि उनके खिलाफ बैंक की तरफ से एक तहरीर दी गई है। उसी संबंध में बात करने गई थीं। चेयरमैन का कहना है कि आदेश चौधरी उनके घर हंगामा कर रही थीं। उनके साथ मारपीट नहीं की गई है।

विज्ञापन

 

भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष आदेश चौधरी ने बताया कि उनके खिलाफ बैंक की ओर से रिपोर्ट दर्ज करने को तहरीर दी है। इस जानकारी मिलने पर वह जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन विजय भान सिंह के घर लोधीपुर राजपूत गांव पहुंच गईं। आदेश चौधरी का कहना है कि अपना पक्ष रखने चेयरमैन के घर गई थीं। यहां चेयरमैन, उनके बेटे समेत पांच लोगों ने उनके साथ मारपीट की। इसके बाद उन्हें घर से भगा दिया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

आदेश चौधरी ने इस मामले में पाकबड़ा थाने में तहरीर दी लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। एसएसपी कार्यालय में वह शिकायत करने पहुंची तो यहां भी उसे ढाई घंटे तक बैठाए रखा। इस मामले में जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन विजय भान सिंह ने बताया की बैंक से फर्जीवाड़ा करके लाखों रुपये निकालने का प्रयास किया गया था। बैंक के अधिकारियों ने इस मामले में आदेश चौधरी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की तहरीर दी थी।

 

विज्ञापन

आदेश चौधरी इससे नाराज होकर उनके घर पर आ गईं थी और हंगामा करने लगी थीं। मामले की सूचना पुलिस को दी गई थी। पुलिस उन्हें अपने साथ ले गई थीं। दोनों पक्षों ने इस मामले में एसएसपी कार्यालय में भी अपने अपने प्रार्थना पत्र दिए हैं। एसएसपी हेमराज मीना ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से शिकायती पत्र मिले हैं। जिनकी जांच कराई जा रही है।

 

जिला अध्यक्ष के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज
सिविल लाइंस थाने में भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष आदेश चौधरी के खिलाफ धोखाधड़ी में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने यह कार्रवाई बैंक प्रबंधक की तहरीर पर की है। कचहरी रोड स्थित जिला सहकारी बैंक की मुख्य शाखा के प्रबंधक मानवेंद्र सिंह ने थाने में दी तहरीर में बताया है कि बैंक की मुख्य शाखा कचहरी रोड पर स्थित है।

इस शाखा में विवेकानंद सहकारी आवास समिति का खाता है। जिसका संचालन वर्तमान में समिति अध्यक्ष नरेश सिंह व समिति के सचिव सुरेंद्र पाल सिंह के संयुक्त हस्ताक्षर से हो रहा है। मैनेजर ने आरोप लगाया की इस खाते में 14 मार्च को उक्त खाते में हस्ताक्षर कर्ताओं के नाम परिवर्तित करने का एक प्रस्ताव आदेश चौधरी के द्वारा प्राप्त हुआ।

जिसके साथ समिति की प्रबंध कमेटी का एक फर्जी प्रस्ताव भी संलग्न किया गया। बैंक के उक्त खाते से धन निकालने के लिए चेक बुक की मांग की गई। बताया है कि 27 मार्च को समिति के वर्तमान सचिव सुरेंद्र पाल सिंह खाते का स्टेटमेंट लेने बैंक आए तो पता चला की उक्त प्रस्ताव फर्जी है और आदेश चौधरी ने समिति का धन निकालने के लिए यह षडयंत्र रचा है।

प्रबंधक का आरोप है कि सचिव ने उन्हें ये भी बताया कि आदेश चौधरी ने समिति में फर्जी तरीके से खुद को सचिव दर्शाने और धन हड़पने का प्रयास किया है। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed