फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: child crushed by tractor; Broke his breath, dead body youth from Ghosipura found in Ramganga river

Moradabad: सामान लेने गई मासूम को ट्रैक्टर ने रौंदा; तोड़ दिया दम, रामगंगा नदी में घोसीपुरा के युवक का शव मिला

Mon, 26 Feb 2024 09:54 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 26 Feb 2024 09:54 AM IST
सार

मैनाठेर के ताहरपुर में मासूम की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत हो गई। वह घर से सामाने लेने के लिए दुकान में जा रही थी। उधर, रामगंगा नदी में युवक का शव मिला है। पुलिस ने बताया कि उसे दौरे पड़ते थे। 

विज्ञापन
Moradabad: child crushed by tractor; Broke his breath, dead body youth from Ghosipura found in Ramganga river
सड़क हादसा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनाठेर के गांव ताहरपुर में फूफी के साथ दुकान पर शब-ए-बरात का सामान लेने जा रही लायबा (3) को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। बच्ची के ट्रैक्टर के पहिये के नीचे आने से उसकी मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस कार्रवाई के बगैर शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। मैनाठेर थाना क्षेत्र के गांव ताहरपुर निवासी मोहम्मद अकरम ट्रक चालक है। उसके तीन बेटियां हैं।

विज्ञापन


रविवार को घर में शब-ए-बरात मनाने की तैयारी चल रही थी। दोपहर करीब तीन बजे अकरम की तीन वर्षीय बेटी लायबा फूफी रूबी के साथ गांव में ही दुकान पर शब-ए-बरात का सामान लेने गई थी। ताहरपुर-बसेरा संपर्क मार्ग पर एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने लायबा को रौंद दिया। ट्रैक्टर के पहिये के नीचे दबने से लायबा की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


हादसे के दौरान मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। हालांकि बच्ची के परिजनों ने किसी भी कार्रवाई से मना किया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भी हादसे स्थल का मुआयना किया। इस मामले में पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। पुलिस का कहना है कि घटना के संबंध में किसी ने तहरीर नहीं दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रामगंगा नदी में घोसीपुरा के युवक का शव मिला

जामा मस्जिद पुल के नीचे रामगंगा नदी में रविवार की सुबह घोसीपुरा के युवक का शव मिला। मुगलपुरा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नदी से शव को बाहर निकाला। काफी देर बाद शव की शिनाख्त कटघर के ताजपुर माफी निवासी अफजाल के रूप में की गई है। पुलिस के अनुसार रविवार सुबह करीब साढे नौ बजे कुछ युवक रामगंगा नदी किनारे बैठे हुए थे।


इस बीच युवकों की नजर नदी में उतराए शव पर पड़ी। युवकों ने शोर मचाया। घटना की सूचना मिलने के बाद मुगलपुरा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तत्काल उतराए हुए शव को नदी से बाहर निकाल लिया। शव की शिनाख्त ताजपुर माफी घोसीपुरा निवासी अफजाल (28) पुत्र मोहम्मद मोबीन के रूप में की गई । थाना प्रभारी मनोज कुमार के अनुसार पूछताछ के दौरान परिवार वालों ने बताया कि अफजाल नशे का आदी था।


उसे दौरे भी पड़ते थे। शनिवार रात वह घर से बिना बताए घर से निकला था। पुलिस इस बारे में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार पानी में डूबने से अफजाल के मौत की पुष्टि हुई है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में परिजनों ने कोई तहरीर नही दी है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed