फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Cheating of 14.86 lakh name of getting job and getting a government contract

Moradabad: सरकारी विभाग में टेंडर मिला न नौकरी, अब पता चला बड़ा खेल हो गया..तब उठाया यह कदम

Sat, 14 Oct 2023 10:10 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 14 Oct 2023 10:10 AM IST
सार

स्वास्थ्य विभाग में नौकरी लगाने के नाम पर युवक से आरोपियों ने लाखों ठग लिए। इसका एहसास होने के बाद पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। 

विज्ञापन
Moradabad: Cheating of 14.86 lakh name of getting job and getting a government contract
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्वास्थ्य विभाग में नौकरी लगवाने, बिजली विभाग और पशुपालन विभाग के टेंडर दिलाने के नाम पर एक व्यक्ति से 14.86 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित की न तो नौकरी लगी और उन्हें उसे टेंडर मिला। तब उसने अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी है।

विज्ञापन


पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है। छजलैट थाना क्षेत्र के गांव बरखेड़ा बसंतपुर उर्फ दयानाथपुर निवासी दलीप कुमार ने बताया कि उसने लखनऊ की एक शराब कंपनी में नौकरी की है। अमरोहा में रहने वाले एक दोस्त के जरिये उसकी मुलाकात बरेली के सुभाषनगर थाना क्षेत्र के ग्रेटर कैलाश काॅलोनी करगैना निवासी कुलदीप सिंह से हुई थी।
विज्ञापन


तब कुलदीप ने उससे बताया था कि स्वास्थ्य विभाग में उसकी अच्छी जान पहचान है। उसकी नौकरी स्वास्थ्य विभाग में लगवा देगा। जिसमें दोनों के बीच तय हुआ था कि तीन लाख रुपये एडवांस में देने होंगे और बाकी रकम नौकरी लगवाने के बाद देनी होगी। आरोपी के झांसे में आकर दलीप ने तीन लाख रुपये आरोपी को दे दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


काफी समय बाद भी दलीप की नौकरी नहीं लगी थी। इसके बाद उसने अपनी रकम वापस मांगी तब आरोपी ने अपने दोस्त अंकित यादव से उसे मिलवाया और कहा कि ये बिजली विभाग और पशुपालन विभाग में सरकारी टेंडर दिलवा देगा। इसके बाद आरोपियों ने 14.86 लाख रुपये ठग लिए।


आरोपी अंकित ने दलीप से अलग अलग जिलों में उससे काम कराया लेकिन किसी भी काम का भुगतान नहीं किया। उसने अपनी रकम मांगी तो आरोपी टालमटोल करने लगे। रकम के लिए दबाव बनाने पर आरोपी उसे उसे जान से मारने की धमकी दी। एसपी देहात ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी कुलदीप सिंह, उसकी मां और दोस्त अंकित यादव के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed