{"_id":"65bdcaeb0bb2af09fa0b8c94","slug":"moradabad-cheating-in-name-of-getting-job-in-kasturba-school-case-on-complaint-of-girl-brother-2024-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad: कस्तूरबा स्कूल में नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी, युवती के भाई की शिकायत पर केस, आरोपी दे रहा धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad: कस्तूरबा स्कूल में नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी, युवती के भाई की शिकायत पर केस, आरोपी दे रहा धमकी
Sat, 03 Feb 2024 10:41 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Sat, 03 Feb 2024 10:41 AM IST
सार
स्कूल में नौकरी लगाने के नाम पर आरोपियों ने 15 हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित ने जब आरोपी से पैसे वापस मांगे तो वह धमकी देने लगा। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी
- फोटो : istock
विस्तार
कस्तूरबा गांधी विद्यालय में युवती की नौकरी लगवाने के नाम पर एक आरोपी ने 15 हजार रुपये ठग लिए। पुलिस ने पीड़िता भाई की तहरीर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। कोतवाली क्षेत्र के सागर सराय निवासी हर्षवर्धन रायजादा ने रामपुर निवासी राजेश कुमार उर्फ राजेश ठाकुर के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
जिसमें हर्षवर्धन ने बताया कि राजेश कुमार उसका परिचित है। उसने बताया था कि वह विकास भवन में क्लर्क के पद पर तैनात है। एक दिन राजेश ने कॉल करके हर्षवर्धन को बताया कि फैजगंज स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय क्लर्क की वैकेंसी निकली है। उसने संविदा पर भर्ती कराने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
इसके बाद हर्षवर्धन से उसकी बहन नंदिनी की नौकरी लगवाने के लिए 15 हजार रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए थे। इसके बाद आरोपी ने अपने मोबाइल से एक ज्वाइनिंग लेटर भेज दिया और कहा कि 1 जनवरी को ज्वाइनिंग करा दूंगा। हर्षवर्धन ने विद्यालय जाकर पता किया तो जानकारी मिली कि ज्वाइनिंग लेटर फर्जी है।
विज्ञापन
बार-बार टोकने पर राजेश ने हर्षवर्धन को धमकी देने लगा। कोतवाली थाना प्रभारी उषा मलिक ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी राजेश कुमार उर्फ राजेश ठाकुर के खिलाफ धोखाधड़ी कर अमानत में खयानत करने और धमकी देने का केस दर्ज किया गया है।