फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad champion in swimming and cross country

Moradabad News: तैराकी और क्रॉस कंट्री में मुरादाबाद चैंपियन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jul 2023 01:47 AM IST
विज्ञापन
Moradabad champion in swimming and cross country
मुरादाबाद। बरेली जोन की 61वीं अंतर जनपदीय पुलिस तैराकी एवं क्रॉसकंट्री प्रतियोगिता में मुरादाबाद की टीम चैंपियन बनी। डीआईजी मुनिराज जी और एसएसपी हेमराज मीना ने विजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

9वीं वाहिनी पीएसी के तरणताल में आयोजित की गई तैराकी प्रतियोगिता में बरेली जोन के बरेली, पीलीभीत, बदायूं, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, शाहजहांपुर तथा बिजनौर जनपद की टीमों के 162 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। तीन दिन चली तैराकी प्रतियोगिता में मुरादाबाद की टीम ने शानदार प्रदर्शन कर 98 अंक हासिल किए। जबकि जनपद रामपुर की टीम 70 अंक प्राप्त कर दूसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन

वाटर पोलो का फाइनल मैच मुरादाबाद और रामपुर के बीच खेला गया। जिसमें मुरादाबाद के खिलाड़ियों ने शानदार प्रर्दशन करते हुए 04-01 से रामपुर को हराकर चैंपियन का खिताब जीत लिया। मुरादाबाद के सिपाही मदन पाल सिंह ने 05 गोल्ड प्राप्त कर सर्वश्रेष्ठ तैराक होने का गौरव प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्रॉसकंट्री प्रतियोगिता पुलिस लाइन में आयोजित कराई गई। जिसमें पुरुष वर्ग में मुरादाबाद की टीम ने 28 अंक प्राप्त कर पहला स्थान और पीलीभीत की टीम ने 34 अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान हासिल किया। महिला वर्ग में भी मुरादाबाद की टीम ने 32 अंक प्राप्त कर पहले स्थान पर कब्जा किया। बरेली की टीम 33 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रही। पुरूष वर्ग में मुरादाबाद के अंकित कुमार सर्वश्रेष्ठ धावक घोषित किए गए जबकि महिला वर्ग में शाहजहांपुर की पुष्पा चाहर सर्वश्रेष्ठ धावक घोषित की गई। प्रतियोगिता के समापन के दौरान
एसपी देहात संदीप कुमार मीना, एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया, एसपी यातायात सुभाष चंद्र गंगवार, सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article